फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   नशे में उत्पात मचाना पड़ा महंगा, सिपाही निलंबित

नशे में उत्पात मचाना पड़ा महंगा, सिपाही निलंबित

Fri, 04 Jan 2019 04:46 PM IST
zaidi saba अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Published by: zaidi saba Updated Fri, 04 Jan 2019 04:46 PM IST
विज्ञापन
नशे में उत्पात मचाना पड़ा महंगा, सिपाही निलंबित
घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, डॉक्टर से अभद्रता का भी आरोप      
विज्ञापन

एसपी ने शिकायत मिलने पर की कार्रवाई, सीओ को सौंपी जांच        

पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ पुलिस को नैतिकता का पाठ पढ़ा रहे हैं और इस बात को लेकर चिंतित हैं कि आखिर पुलिस से जनता का भरोसा क्यों उठ रहा है। वजह भी साफ है, जब पुलिस छिछोरी हरकतों पर उतर आएगी तो भला लोग उस पर एतबार कैसे करेंगे। जहानाबाद थाने के सिपाही की हरकत इसका प्रमाण है। नशे में धुत जहानाबाद के एक सिपाही ने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ कर दी। परिजन बचाने आए तो उन्हें धमकाया। सूचना पर पहुंची पुलिस सिपाही को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी ले गई तो उसने वहां डॉक्टरों से अभद्रता कर दी। एसपी ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच सीओ सदर को सौंप दी है।

जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने एसपी से शिकायत की थी। उसका कहना था कि बृहस्पतिवार को वह घर पर नहीं था। रात करीब साढ़े आठ बजे थाना जहानाबाद में तैनात सिपाही सुनील कुमार नशे की हालत में उनके घर आया। पत्नी ने कारण पूछा तो सिपाही ने उसका हाथ पकड़कर अभद्र व्यवहार किया। सिपाही के छेड़खानी करने पर पत्नी ने शोर मचाया तो परिजन उसे बचाने दौड़े। तब सिपाही उनसे गालीगलौज कर धमकाने लगा। बेटे को गला दबाकर मारने की कोशिश की और जेल भेजने की धमकी दी। पड़ोसियों के जमा होने पर आरोपी सिपाही भाग गया। घटना की जानकारी मिलने पर थाना पुलिस सिपाही को मेडिकल परीक्षण के लिए जहानाबाद सीएचसी ले गई तो सिपाही ने वहां डॉक्टर से अभद्रता कर दी। गालीगलौज करते हुए उनसे हाथापाई करने पर उतारू हो गया। एसपी बालेंदु भूषण सिंह ने बताया कि सिपाही सुनील कुमार को निलंबित कर दिया है। उसपर लगे आरोप गंभीर हैं। सीओ सदर योगेंद्र कुमार को जांच सौंप दी है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed