{"_id":"5c042d3cbdec22417a2ece7b","slug":"161543777596-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में टल्ली मिली आईटीआई की छात्रा व दो लड़कें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में टल्ली मिली आईटीआई की छात्रा व दो लड़कें
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे में मिली आईटीआई की छात्रा व दो लड़के
पीलीभीत। देवहा नदी के ब्रहमचारी घाट पर सोमवार शाम आईटीआई की छात्रा व दो लड़के नशे में धुत मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां नशा अधिक होने के कारण लड़की से पूछताछ नहीं हो सकी है। वह जिला अस्पताल में भर्ती है। वहीं लड़कों को पूछताछ के लिए पुलिस अपने साथ कोतवाली ले गई। पुलिस के मुताबिक तीनों नशे में धुत मिले थे।
बिलसंडा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक दलित 17 वर्षीय छात्रा शहर में स्थित एक छात्रावास में दो माह से रह रही है। छात्रावास की वार्डन ने बताया कि छात्रा आईटीआई कर रही है। सोमवार दोपहर सवा दो बजे वह बाजार जाने की बात कहकर छात्रावास से निकली थी। पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान एक लड़के ने बताया कि छात्रा उसकी दोस्त है। उसने अपने दोस्त के साथ यहां पहुंचने के बाद छात्रा को फोन कर ब्रहमचारी घाट पर बुलाया था। यहां पहुंचने पर सभी ने शराब पी, जिसके बाद नशा अधिक होने पर होश खो बैठे। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दोनों लड़के छात्रा के साथ जबरदस्ती कर रहे थे। छात्रा के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर उन्होंने कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर महिला पुलिस के साथ पहुंचे कोतवाल केपी सिंह ने नशे में टल्ली छात्रा व दोनों लड़कों को हिरासत में लेकर जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। पूछताछ में नशे में धुत लड़कों ने शराब पीने व पिलाने की बात स्वीकार की है। इसके साथ ही तलाशी में एक लड़के के पास से आपत्तिजनक सामग्री भी मिलने की बात सामने आई है। अस्पताल पहुंची छात्रावास की वार्डन ने बताया कि मामले की जानकारी छात्रा के परिजनों को दे दी गई है। छात्रा को छात्रावास से निष्कासित कर दिया जाएगा। छात्रा व दोनों लड़के दलित व नाबालिग हैं। पुलिस की तरफ से भी तीनों के परिवारीजनों को सूचना दे दी गई है।
----