फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   उधारी मांगने पर महिला को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

उधारी मांगने पर महिला को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 03 Nov 2018 09:28 PM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
उधारी मांगने पर महिला को पीटा, रिपोर्ट दर्ज
उधारी मांगने पर गाली-गलौज करने के विरोध पर महिला की पिटाई कर दी गई। पुलिस ने गांव ढक्काचांट निवासी नफीस बानो की ओर से गांव के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मारपीट की अन्य घटनाओं में चार लोगों की पिटाई कर घायल कर दिया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को डॉक्टरी जांच को सीएचसी भेजा है।
विज्ञापन

साबिर शाह की पत्नी नफीस बानो की घर के बाहर किराना की दुकान है। उसने बताया कि गांव के आरिफ पर उधारी के छह सौ रुपये आ रहे थे। उधारी मांगने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध पर उसकी पिटाई कर दी गई। पुलिस ने नफीस बानो की ओर से गांव निवासी आरिफ, महताब, अल्ताफ, मुन्ना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मारपीट की अन्य घटनाओं में गांव सबलपुर खास निवासी रामदयाल की पानी निकास के विवाद पर पिटाई कर दी गई। पुलिस ने रामदयाल की ओर से गांव के लक्ष्मन प्रसाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव भगौतीपुर निवासी दिनेश की दीवार के विवाद पर पिटाई की गई। पुलिस ने दिनेश की ओर से गांव के राकेश, छोटू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव हरीपुर कलां निवासी छोटे बक्स के पुत्र मुनाजिर का गांव के शरीफ से विवाद हो गया। विवाद पर मुनाजिर की पिटाई कर दी गई। पुलिस ने छोटे बक्स की ओर से मोहम्मद शरीफ और उसकी पत्नी नरगिस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव जटपुरा निवासी सर्वजीत की पत्नी रीनू देवी की घरेलू विवाद पर उसकी जेठानी ने पिटाई कर दी। पुलिस ने रीनू देवी की ओर से उसकी जेठानी सविता देवी, रूपेश, खुशबू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव टंडोला निवासी शहनाज बेगम ने पुलिस को दी तहरीर में अपने सौतेले पुत्र पर गाली-गलौज कर मारपीट करने आदि का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed