{"_id":"5ae2dbf94f1c1b86098b6ccf","slug":"161524816889-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के आरोप में धरे गए नाबालिग सगे भाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के आरोप में धरे गए नाबालिग सगे भाई
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:44 PM IST
विज्ञापन
चोरी के आरोप में धरे गए नाबालिग सगे भाई
चोरी गए जेवरात बरामद, पुलिस ने किया चालान
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। मोहल्ला फीलखाना में दिनदहाड़े बंद मकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने के मामले में कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को खुलासा किया। चोरी की वारदात क्षेत्र के ही रहने वाले दो नाबालिग सगे भाइयों ने अंजाम दी थी। उनके पास से चोरी गए जेवरात बरामद कर पुलिस ने दोनों को चालान कर दिया है।
मोहल्ला फीलखाना के निवासी नासिरउद्दीन शम्सी मकान को ताला लगाकर मंगलवार सुबह रिश्तेदार की शादी में न्यूरिया गए थे। इस बीच दिनदहाड़े उनके मकान में छत के रास्ते प्रवेश कर चोर 15 हजार रुपये, सोने के बुंदे, अंगूठी ले गए थे। मामले की तहरीर मिलने पर बुधवार को रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके बाद मौका मुआयना कर पुलिस ने जानकारी जुटाई। जिसमें कुछ संदिग्धों के नाम प्रकाश में आए। इस पर जांच की गई तो 24 घंटे के भीतर पुलिस खुलासे तक पहुंच गई। कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बंद मकान में चोरी करने के आरोप में क्षेत्र के ही 15 और 13 वर्षीय दो किशोर पकड़े गए हैं। दोनों आपस में सगे भाई है। उनके पास से चोरी गए बुंदे व अंगूठी बरामद कर लिया गया है। उनका किशोर न्यायालय के लिए चालान किया है।