{"_id":"5aaebf424f1c1b91778b62a2","slug":"161521401666-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेकड़ा में सांड़ की टक्कर मारने से महिला घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेकड़ा में सांड़ की टक्कर मारने से महिला घायल
Updated Mon, 19 Mar 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)
नगर के बाजार में सांड़ के टक्कर मारने से बाजार में सामान खरीदने आई एक महिला घायल हो गई। व्यापारियों ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से हस्तक्षेप कर हिंसक सांड़ को पकड़वाकर गोशाला में भेजने की व्यवस्था कराने की मांग।
नगर के बाजारों में आवारा पशुओं की भरमार है। नगर के बाजार में कई सांड़ हिंसक रूप धारण कर चुके हैं। हिंसक सांड़ आए दिन बाजार में सामान खरीदने वाले लोगों एवं व्यापारियों को टक्कर मारकर घायल कर रहे हैं। इससे व्यापारी एवं आम जन परेशान हैं। रविवार को नगर निवासी महिला पुष्पा बाजार में सामान की खरीददारी करने के लिए बाजार में पहुंची। इसी दौरान एक हिंसक सांड़ ने अचानक महिला को टक्कर मार दी। आसपास के लोगों एवं व्यापारियों ने हस्तक्षेप कर महिला को टक्कर मारने वाले सांड़ को भगा कर महिला को बचाया और घायल महिला को एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर महिला के परिजन भी नर्सिंग होम में पहुंचेे। घायल महिला की हालत खतरे से बाहर बताई हैं।