फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   वनविभाग ने शिकार के 11 आरोपियों को भेजा जेल

वनविभाग ने शिकार के 11 आरोपियों को भेजा जेल

Tue, 23 Jan 2018 10:01 AM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
वनविभाग ने शिकार के 11 आरोपियों को भेजा जेल
शिकार के 11 आरोपी भेजे गए जेल
विज्ञापन

अमरिया में बनाया था कुडका (फंदा)
22 पीबीटीपी 32
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। अमरिया क्षेत्र में शिकार की फिराक में घूमते पकड़े गए सभी 11 आरोपियों को वन विभाग ने सोमवार को एसीजेएम प्रथम के कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपियों से पूछताछ में एसटीएफ को कुछ मोबाइल नंबर एवं लोकेशन की जानकारी लगी है। इससे माना जा रहा है ही कि इनका इनके नेटवर्क काफी लंबा हो सकता है। फिलहाल एसटीएफ जांच में जुटी है।
अमरिया क्षेत्र में गश्त के दौरान सामाजिक वानिकी और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की टीम ने भरा पचपेड़ा के निकट तंबू बनाकर रह रहे चार संदिग्धों को पकड़ा था जिनके पास से फिशिंग कैट (जंगली बिल्ली) का शव चार कुडके (फंदे), मोबाइल एवं दो कारें मिली थीं। इनके पूछताछ के बाद एसटीएफ को सात अन्य साथियों की जानकारी मिली जिन्हें शनिवार देर रात पकड़ लिया गया था। पकड़े गए सभी आरोपियों से बरेली और लखनऊ की एसटीएफ ने सीओ पीके मिश्रा के नेतृत्व में पूछताछ की। दो दिन चली पूछताछ में किसी भी आरोपी से कुछ विशेष जानकारी हासिल नहीं हो सकी। कुछ फोन नंबरों के आधार पर एसटीएफ इनके बड़े नेटवर्क को तलाशने में जुटी है। सोमवार को सभी 11 आरोपियों को वनविभाग ने एसीजेएम प्रथम की अदालत में पेश किया। यहां से सभी को जेल भेज दिया गया। महोफ रेंजर वीके गुप्ता ने बताया कि पूछताछ में कुछ तथ्य मिले हैं जिनकी जांच की जाएगी। उधर आरोपियों के जेल जाने के बाद बरेली और लखनऊ एसटीएफ की टीम लौट गई।
विज्ञापन

0000
अमरिया से बनवाए थे कुडके
पकडे़ गए आरोपियों से वनविभाग की टीम ने अन्य सामग्री के साथ वन्यजीवों को पकड़ने में प्रयोग होने वाले चार कुडके (फंदे) मिले थे। इनमें दो का प्रयोग हो चुका था जबकि दो नए थे। पूछताछ में आरोपियों ने यह कुडके अमरिया से ही बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed