फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :two cunning posing as customers fled with 15 gold rings stunned upon viewing

Bihar News: ग्राहक बनकर आए शातिरों का कारनामा! छह लाख की 15 सोने की अंगूठियां लेकर फरार; CCTV से खुलासा

Fri, 21 Aug 2026 04:32 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 21 Aug 2026 04:32 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के बोचहां में ग्राहक बनकर पहुंचे दो शातिर बदमाश करीब 6 लाख रुपये की 15 सोने की अंगूठियां लेकर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज से वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस आसपास के कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश में जुटी है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :two cunning posing as customers fled with 15 gold rings stunned upon viewing
ज्वेलरी खरीदने के बहाने की ठगी।

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर के बोचहां थाना क्षेत्र में ग्राहक बनकर आभूषण खरीदने पहुंचे दो शातिर बदमाश ज्वेलरी कारोबारी को करीब 6 लाख रुपये का चूना लगाकर फरार हो गए। बदमाश कारोबारी को झांसे में लेकर 15 सोने की अंगूठियां लेकर फरार हो गए। घटना का एहसास काफी देर बाद हुआ। जब ज्वेलरी दुकानदार के बेटे ने सीसीटीवी फुटेज देखा तो सभी के होश उड़ गए। आभूषणों का मिलान करने पर अंगूठियां गायब मिलीं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

पूरी घटना जिले के बोचहां थाना क्षेत्र के सफुद्दीनपुर बाजार की है, जहां आभूषण की दुकान से बदमाशों ने दुकानदार से करीब छह लाख रुपये की 15 सोने की अंगूठियां उड़ा लीं। घटना को अंजाम देने के लिए दो शातिर ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुए थे। इसके बाद ज्वेलरी देखने के नाम पर कई अंगूठियां निकलवाकर रख लीं और मौका मिलते ही सभी अंगूठियां लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन

घटना का एहसास दुकानदार को काफी देर बाद हुआ। आभूषण दुकान के मालिक अजय साह ने बताया कि देर शाम उनका पुत्र दुकान बंद करने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान उसे संदेह हुआ, जिसके बाद उसने सीसीटीवी फुटेज खंगाला। फुटेज देखते ही परिजनों के होश उड़ गए। इसमें दिखाई दिया कि दो लोग ग्राहक बनकर दुकान में आए थे और बड़ी सफाई से सोने की अंगूठियों की ट्रे लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News: शारीरिक शिक्षकों की ऐसी हालत क्यों? बाहर झालमुड़ी बेचकर और स्टेशनरी की दुकान से चला रहे परिवार

घटना की जानकारी मिलने के बाद डायल-112 पुलिस टीम को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पूरी घटना को लेकर बोचहां थाना प्रभारी ने बताया कि ज्वेलरी शॉप में घुसे दो बदमाशों ने ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। फरार बदमाशों की पहचान के लिए उनके भागने की दिशा में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ज्वेलरी खरीदने के बहाने ठगी

ज्वेलरी खरीदने के बहाने ठगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed