फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   संदिग्धों की क्रिमिनल हिस्ट्री खंगाल रही पुलिस 16-46-23

संदिग्धों की क्रिमिनल हिस्ट्री खंगाल रही पुलिस 16-46-23

Sat, 20 Jan 2018 06:40 PM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 06:40 PM IST
विज्ञापन
संदिग्धों की क्रिमिनल हिस्ट्री खंगाल रही पुलिस 16-46-23
संदिग्धों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन

क्रासर....
कुछ पर दर्ज निकले डकैती के मुकदमे
परिवार को बंधक बनाकर डकैती का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। गनेशपुर गौटिया गांव निवासी किशन मौर्य के परिवार वालों को मंगलवार रात साढ़े 12 बजे बंधक बनाकर डकैती डालने वाले बदमाशों का सुराग लगाने में 72 घंटे बाद भी पुलिस सफल नहीं हो सकी है। सुरागरसी के दौरान पुलिस की टीम को कुछ संदिग्ध नाम मिले हैं। इन सभी के स्थानीय होने पर उनका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

एसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि कोतवाली पुलिस के अलावा सर्विलांस और स्वाट टीम घटना के खुलासे पर तेजी से काम कर रही है। अब तक हुई छानबीन के दौरान कुछ ऐसे नाम प्रकाश में आए हैं, जो स्थानीय होने के साथ ही पूर्व में भी डकैती कर चुके हैं। उनकी घटनास्थल के आसपास आवाजाही को लेकर भी क्लू मिल रहा है। ऐसे में उन्हें सूचीबद्ध कराने के बाद उनका आपराधिक इतिहास निकलवाया जा रहा है। इनकी धरपकड़ करने के बाद पूछताछ की जाएगी। गांव के लोकल क्रिमिनल का उनके साथ संपर्क तो नहीं, इसकी भी छानबीन कराई जा रही है। इससे जुड़े कुछ तथ्य सामने भी आ रहे हैं, जिन पर काम किया जा रहा है। कार्रवाई पूरी होने पर स्थिति स्पष्ट की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed