{"_id":"5a2a86334f1c1ba7678c055e","slug":"161512736307-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक की तलाश के बजाए खानापूर्ति कर रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता युवक की तलाश के बजाए खानापूर्ति कर रही पुलिस
Updated Fri, 08 Dec 2017 06:25 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति की बरामदगी को पीड़िता ने महिला कल्याण मंत्री से लगाई गुहार
21 अगस्त से लापता है मैनाकोट गांव का यशपाल
पीलीभीत। इक्कीस अगस्त से लापता मैनाकोट गांव निवासी 35 वर्षीय यशपाल का साढ़े तीन माह बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है, वहीं मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस के स्तर से की जा रही कार्रवाई परिवार वालों के गले नहीं उतर रही है। कई बार डीएम-एसपी से मुलाकात करने के बाद भी कोई संतोषजनक कार्रवाई न होने पर पत्नी मनदीप कौर ने अब प्रदेश की महिला कल्याण, परिवार कल्याण मातृ एवं शिशु कल्याण व पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी से न्याय की गुहार लगाई है। इसमें गांव के कुछ युवकों पर मानव अंगों की तस्करी के कारोबार में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए किसी सक्षम एजेंसी से जांच कराने की मांग की है।
मैनाकोट गांव निवासी मनदीप कौर ने अपने शिकायती पत्र में बताया कि 21 अगस्त को गांव के दो युवक उसके पति यशपाल को खटीमा से टेंपो लाने की बात कहकर घर से ले गए थे। दोनों युवक दूसरे दिन लौट आए, लेकिन पति का कोई सुराग नहीं लग सका है। माधोटांडा पुलिस द्वारा काफी टरकाने के बाद तीस अगस्त को एसपी के आदेश पर न्यूरिया थाना में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। महिला का आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद से कोई अग्रिम कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिस की ओर से सिर्फ टालमटोल की जा रही है। यह भी आरोप लगाया कि घर से बुलाकर ले जाने वाले दोनों युवक मानव अंगों की तस्करी का काम करते हैं, इसके बावजूद पुलिस उनसे सख्ती से पूछताछ नहीं कर रही है। मंत्री रीता बहुगुणा जोशाी को दुखड़ा सुनाते हुए पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की। उधर पुलिस महकमा जांच जारी होने की बात कहकर साख बचाने में जुटा है।