फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   क्राइम ब्रांच को मजबूत बनाने की तैयारी

क्राइम ब्रांच को मजबूत बनाने की तैयारी

Sat, 29 Jul 2017 05:30 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 05:30 PM IST
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच को मजबूत बनाने की तैयारी
पीलीभीत। अपराधियों पर शिकंजा कसने और लंबित वारदातों के खुलासे को लेकर एसपी कलानिधि नैथानी क्राइम ब्रांच को मजबूत बनाएंगे। इसमें होनहार पुलिसकर्मियों का चयन कर शामिल किया जाएगा। जिनको लूट, चोरी हत्या जैसे प्रकरणों के खुलासे की कमान सौंपी जाएगा।
विज्ञापन

काफी समय से जनपद की क्राइम ब्रांच का कोई पुरसाहाल नहीं है। पुलिसकर्मी निष्क्रिय होकर ड्यूटी के नाम पर औपचारिकता निभा रहे है। वहीं सिर्फ स्वाट टीम प्रकरणों पर कार्रवाई कर रही है। ऐसे में एक वारदात में उलझने के बाद किसी अन्य प्रकरण में कार्रवाई ठप पड़ रही है। इसको देखते हुए अब एसपी ने काफी सुधार करने का मन बनाया है। दो से तीन टीमें सक्रिय रूप से तैयार की जाएगी। जिनके अपने अपने प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। इसके अलावा उनको घटनाओं पर लगाकर वर्कआउट की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। एसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि अलग-अलग टीमें होने से रिस्पांश बेहतर मिलेगा। पुलिसकर्मियों का चिह्नीकरण करने के बाद शामिल किया जाएगा। इसको लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सावन माह के बाद क्राइम ब्रांच मजबूती के साथ अपराधियों पर शिकंजा कसेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed