फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   500 रुपये नहीं दिए तो मां-बहनों को पीटा

500 रुपये नहीं दिए तो मां-बहनों को पीटा

Sat, 08 Jul 2017 05:07 PM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 05:07 PM IST
विज्ञापन
500 रुपये नहीं दिए तो मां-बहनों को पीटा
पीलीभीत। काशीराम कॉलोनी ईदगाह निवासी एक युवक ने नशा करने के लिए रुपये देने से इंकार करने पर जमकर उत्पात मचाया। पहले बांका दिखाकर परिवारीजनों को धमकाता रहा। इसके बावजूद रुपये न दिए जाने पर मां और बहनों की पिटाई कर दी। इसकी शिकायत मिलने पर पहुंची यूपी 100 पुलिस भी आधी अधूरी जांच कर लौट गई। पीड़ित महिलाओं ने सुनगढ़ी पुलिस को तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

काशीराम आवास कालोनी ईदगाह निवासी नन्हीं देवी पत्नी रामपाल ने बताया कि उनका बेटा पिछले कई दिनों से परिवार वालों को परेशान कर रहा है। एक महीना पहले ही उसको काम करने के लिए 15 हजार रुपये दिए गए। जिसको उसने नशे में उड़ा दिया। आरोप है कि वह अपनी बेटियों के साथ घर पर काम कर रहीं थीं। इस बीच बेटा अपने दोस्त के घर आया और नशा करने के लिए पांच सौ रुपये मांगने लगा। रुपये देने से इनकार करने पर बांका दिखाकर मारने की कोशिश की। इसके बाद भी रुपये नहीं दिए तो मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता व उसकी दो पुत्री सुनीता और पिंकी की पिटाई कर दी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिस यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप है कि शिकायत को सुनने के बाद बिना कार्रवाई पुलिस लौट गई। उस वक्त आरोपी घर पर मौजूद था, लेकिन पुलिस ने उसको नहीं पकड़ा और लौट गई। पीड़िता ने थाना पुलिस को नामजद तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए परिवार की जान को खतरा जताया है। एसआई वेदपाल सिंह ने बताया कि आसाम चौकी पुलिस को मौके पर भेजकर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed