{"_id":"5d2f61cf8ebc3e6ca265ffa3","slug":"15633862883-pilibhit-news73","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले मदरसा बनाया, अब पढ़ाने लगे नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले मदरसा बनाया, अब पढ़ाने लगे नमाज
विज्ञापन
गजरौला। मिलक गांव के दो युवकों ने पहले मदरसा बनाकर बच्चों को पढ़ाना शुरू कर दिया। इसके बाद कुछ दिन पूर्व से नमाज अदा की जाने लगी। तहसील दिवस में शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों युवकों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया है।
गजरौला थाना क्षेत्र के ग्राम मिलक निवासी बाबूराम ने मंगलवार को तहसील दिवस में एक शिकायती पत्र दिया था। इसमें बताया कि गांव के ही वली मोहम्मद और एजाज अपनी जगह पर पहले मदरसा बनाकर बच्चों को पढ़ाने लगे। इसके बाद कुछ दिन पूर्व यहां पर नमाज पढ़ी जाने लगी। बिना परमिशन लाउडस्पीकर लगाने का भी आरोप लगाया। इंस्पेक्टर नरेश कश्यप ने बताया कि शिकायत पर मौके पर जाकर जांच की गई है। इसमें वह कोई कागजात अब तक नहीं दिखा सके हैं। दोनों युवकों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया है। ब्यूरो