फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सामूहिक हत्याकांड के तीनों आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की रिपोर्ट दर्ज

सामूहिक हत्याकांड के तीनों आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की रिपोर्ट दर्ज

Mon, 15 Jul 2019 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
सामूहिक हत्याकांड के तीनों आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत। दूध में जहर देकर एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या करने के मामले में जेल भेजे गए तीनों आरोपियों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने कानूनी शिकंजा कसा है। इंस्पेक्टर कमल सिंह की ओर से तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव निवासी रेलवे के रिटायर्ड गेटमैन 60 वर्षीय वेगराज, उनकी पत्नी रामवती (55), बेटा नेमचंद (35), पुत्रवधू ममता (30) और विवाहित बेटी गायत्री देवी (30) की सात जनवरी की रात दूध में जहर देकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इसके बाद हत्या का मकसद घर पर प्लाट खरीदने के लिए रखी गई करीब सात लाख की नकदी को लूटना निकला। हत्या आरोपी नेमचंद का ही दोस्त भोजीपुरा बरेली के गांव खंजनपुर निवासी गुलशेर पुत्र नवी शेर, उसके दो साथी सलीम और तस्लीम निकले थे। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तत्कालीन एडीजी प्रेमप्रकाश ने इसका पीलीभीत आकर खुलासा किया था। विवेचना के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट न्यायालय में दाखिल कर दी थी। अब उन पर शिकंजा कसते हुए गैंगस्टर की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर कमल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


दोस्ती का भी हुआ था कत्ल
दरअसल, गुलशेर की मुलाकात मृतक नेमचंद से पहले से थी। उनके बीच इतनी दोस्ती थी कि घर आना-जाना और हर बात शेयर करना रहता था। घर पर प्लाट खरीदने के लिए रुपये रखे हुए हैं। यह बात नेमचंद ने ही दोस्ती में उसको बता दी थी, लेकिन उसने दोस्ती का कत्ल करते हुए तंत्र-मंत्र का एक नाटक रचा। इसके बाद सभी को आसानी से दूध में जहर देकर मार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed