{"_id":"5d2a1a1f8ebc3e6cf4708d64","slug":"156304025715-pilibhit-news108","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन से खनन के पट्टों केे निरस्त होने की सूचना से मची रही खलबली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शासन से खनन के पट्टों केे निरस्त होने की सूचना से मची रही खलबली
बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। जिले में चल रहे खनन पट्टों के शासन से निरस्त होने की सूचना से शनिवार को खलबली मची रही। हर तरफ शासन स्तर से सख्त कार्रवाई किए जाने का शोर मचा रहा। खनन करने वालों तक भी इसकी सूचना पहुंची। हालांकि देर शाम तक इसकी प्रशासनिक स्तर से कोई पुष्टि न होने पर मामला सिर्फ चर्चाओं तक सीमित रह गया। शासन स्तर से जिले में खनन को लेकर पट्टे किए गए थे। बीते दिनों इनमें अनियमितता भी सामने आई थी। देवहा नदी पर खनन कर रही फर्म पर रॉयल्टी में खेल करने से लेकर नियमों की अनदेखी करने तक के आरोप लगे। इसको लेकर शिकायतें शासन स्तर पर भी गईं। इसके बाद जांच की गई, तो मामला सही भी पाया गया। रॉयल्टी का खेल पकड़े जाने पर फर्म मालिकों की ओर से खुद का बचाव करने को अपने ही कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई थी। इसके बाद प्रशासन की ओर से फर्म पर मुकदमा दर्ज किया गया। जिनकी जांच अभी चल रही है। इन पर कार्रवाई को लेकर लंबे समय से चर्चा है। इसी बीच शनिवार को तब और मामला गरमा गया, जब इन खनन पट्टों के शासन से निरस्त करने की सूचनाएं फैल गईं। पूरे जिले में हर तरफ इसी का शोर मच गया। शासन की सख्ती का दावा भी किया जाता रहा। पट्टाधारकों तक भी ये चर्चाएं पहुंची, जिससे वह भी काफी असमंजस में फंसे रहे। हालांकि प्रशासनिक स्तर पर इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।