{"_id":"5d2a1a088ebc3e6caa3ba5eb","slug":"15630402342-pilibhit-news165","type":"story","status":"publish","title_hn":"..अब सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ, युवक का चेहरा ही पुलिस का सहारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
..अब सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ, युवक का चेहरा ही पुलिस का सहारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। स्वच्छ भारत मिशन के वार रूम में हुई चोरी की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस सीसीटीवी के सहारे है। फुटेज देखने के बाद संदेह उठने पर अब पुलिस उसमें कैद हुए युवक के चेहरे को सामने लाने के लिए जतन करने में जुटी है। सर्विलांस टीम की भी मदद ली जा रही है।
विकास भवन स्थित स्वच्छ भारत मिशन के वार रूम में बृहस्पतिवार रात ग्रिल तोड़कर घुसे चोर एलईडी, सीपीयू, यूपीएस आदि समेट ले गए थे। शुक्रवार सुबह घटना की सूचना मिलने पर डीएम समेत कई अफसरों ने मौका मुआयना किया था। डीपीआरओ प्रमोद कुमार यादव की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसको देखने के बाद कैमरे में कैद हुए चोर द्वारा फाइल टटोलने पर संदेह भी उजागर हुआ। कहीं ये घोटालों को दबाने की साजिश तो नहीं, यह भी सवाल उठे। फिलहाल पुलिस अभी चोरी का वर्कआउट करने के लिए कैमरे में कैद युवक का चेहरा स्पष्ट करने में जुटी है। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि फुटेज को बारीकी से दिखवाया जा रहा है। उसको और बेहतर कराने के लिए भी एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है। सर्विलांस टीम भी सुरागरसी में जुटी है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।