फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   फिर खेत में मिले गोवंश के अवशेष, हड़कंप

खेत में फिर मिले गोवंश के अवशेष

Sun, 14 Jul 2019 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 02:29 AM IST
विज्ञापन
फिर खेत में मिले गोवंश के अवशेष, हड़कंप
पीलीभीत। एक तरफ जिला प्रशासन गोकशी को लेकर सख्ती करने के दावे कर रहा है, वहीं दूसरी ओर लगातार इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। एक बार फिर गोमांस तस्करों ने सक्रिय होकर पुलिस-प्रशासन की सख्ती को धता बता दिया। शहर से सटे गांव बिलगवां में एक खेत में गोवंशीय पशु काट दिया। अवशेष मिलने पर शोर मचा तो पुलिस मौके पर पहुंची। पूरे मामले की जानकारी कर खेत स्वामी की ओर से अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलगवां निवासी धनीराम के खेत में पापुलर के पेड़ से बांधकर गोवंश की हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह खेत मालिक मौके पर पहुंचे तो वहां अवशेष पड़े मिले। कुछ ही देर में इसको लेकर गोकशी का शोर मच गया। ग्रामीण भी वहां आ गए। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची यूपी 100 और कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। पुलिस का मानना है कि गोवंश के अवशेष दो से तीन दिन पुराने प्रतीत हो रहे थे। ग्रामीणों ने गोकशी पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने उनको आश्वासन देकर शांत कराया। पशु चिकित्सक को बुलाकर अवशेषों का परीक्षण कराया गया। इसके बाद दफन कर दिया गया। पुलिस ने खेत स्वामी से मिली तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सर्विलांस टीम की मदद से तस्करों के बारे में जानकारी करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


बाग में पकड़ी गई गोकशी, एक गिरफ्तार
जहानाबाद। गोकशी की सूचना पर एसआई रोहित कुमार ने शनिवार सुबह मुड़सैना बख्श और वसंतपुर गांव के बीच एक बाग में छापा मारा। यहां गोहत्या का मामला पकड़ा। मौके से 40 किग्रा गोमांस और औजार बरामद किए गए। एक आरोपी मुड़सैना बख्श गांव निवासी हनीफ खां को धर दबोचा, जबकि उसके दो साथी भगाडांडी गांव निवासी भूरा और चक कटैय्या निवासी आजम खां फरार हो गए। थानाध्यक्ष कमल सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ गोवध अधिनियम की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पकड़े गए आरोपी हनीफ का चालान कर दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। प्रकरण की अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कोतवाली पुलिस के अलावा सर्विलांस और स्वॉट टीम की मदद से सुरागरसी की जा रही है। गोमांस तस्करों का जल्द पता लगाकर जेल भेजा जाएगा। गोकशी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
- धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed