{"_id":"5d2a19018ebc3e6ceb430a2e","slug":"156303997113-pilibhit-news72","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक के रिश्तेदार और दुकानदार में मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पूर्व विधायक के रिश्तेदार और दुकानदार में मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर (पीलीभीत)। भूमि के विवाद में पूर्व विधायक के रिश्तेदार और एक स्पेयर पार्ट्स दुकानदार में मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। विवाद निपटाने को कोतवाली से दोनों को फिर मौके पर ले जाया गया। नायब तहसीलदार, कोतवाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घंटों दोनों पक्षों में वार्ता होती रही। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
नगर में असम हाईवे पर एक होटल के पास पूर्व विधायक प्रमोद प्रधान के भतीजे मोहन प्रधान और मोहल्ला कायस्थान निवासी स्पेयर पार्ट्स दुकानदार रवि जायसवाल का प्लॉट और दुकानें है। प्लॉट को लेकर दोनों पक्षों में काफी दिनों से विवाद चल रहा है। मोहन प्रधान ने प्लॉट पर शनिवार को निर्माण शुरू कराया तो रवि जायसवाल ने प्लॉट में कुछ भूमि अपनी निकलने की बात कहकर आपत्ति की। उनका कहना था कि पहले प्लॉट की पैमाइश करा ली जाए, तब निर्माण होने दिया जाएगा। मोहन प्रधान का कहना था कि प्लॉट उनका है। उसमें किसी की भूमि नहीं है। फिर पैमाइश क्यों? इसे लेकर दोनों पक्षों में गाली-गलौज के साथ मारपीट और पथराव शुरू हो गया। बीच-बचाव को पहुंचे दूधिया बाबा सिंह सिर में पत्थर लगने से घायल हो गए। इसी बीच नगर चौकी इंचार्ज निर्देश सिंह चौहान, मोहन और रवि को कोतवाली ले आए। कोतवाली में दोनों पक्षों के लोगों की भीड़ लग गई। विवाद निपटाने को दोनों पक्षों को फिर मौके पर ले जाया गया। नायब तहसीलदार अनुराग सिंह, कोतवाल केशव कुमार तिवारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के सामने भी कई बार दोनों पक्षों में नोकझोंक हुई। घंटों पुलिस और नायब तहसीलदार की मौजूदगी में दोनों पक्षों की वार्ता कराई गई। विवाद न निपटने पर दोनों पक्षों को फिर कोतवाली लाया गया। कोतवाल केशव कुमार तिवारी ने बताया कि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
ये था पूरा मामला
दोनों पक्षों के बीच जमीन का विवाद करीब तीन माह से चल रहा है। पूर्व विधायक प्रमोद प्रधान के भतीजे इस जमीन पर नींव खुदवा रहे हैं। वहीं दूसरे पक्ष के रवि जायसवाल का कहना है कि उनके हिस्से की जमीन पर भी नींव खोदी जा रही है। इसको लेकर वह पैमाइश कराना चाहते थे। इसी बात को लेकर तीन माह से अनबन बनी हुई थी। इस पर जब पूर्व विधायक से बात करनी चाही तो उन्होंने साफ कह दिया कि इससे उनका कोई वास्ता नहीं है। उधर, दूसरे पक्ष के रवि जायसवाल का कहना है कि पूर्व विधायक के भतीजे उनके हिस्से की जगह पर भी नींव खोद रहे हैं।
विज्ञापन
इस झगड़े की सीओ को जानकारी ही नहीं
दोनों पक्षों के बीच झगड़े के बाद सुलह भी हो गई, लेकिन पुलिस अधिकारियों की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सीओ पूरनपुर को इसकी कोई जानकारी ही नहीं थी। पूछने पर सीओ कमल सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में ही नहीं है।