फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   शराब के लिए रुपये न देने पर पीटा, गुप्तांग पर भी किए वार

शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो पीटा, प्राइवेट पार्ट पर किया वार

Sat, 13 Jul 2019 02:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 02:55 AM IST
विज्ञापन
शराब के लिए रुपये न देने पर पीटा, गुप्तांग पर भी किए वार
पीलीभीत। शराब के लिए रुपये न देने पर कुछ लोगों ने एक युवक से घर में घुसकर मारपीट की। चाकू से भी वार किए गए, जिसमें उसके प्राइवेट पार्ट में भी चोट आई है। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुनगढ़ी पुलिस ने भाई से मिली तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गौहनिया गांव निवासी अमित कुमार ने बताया कि उनका भाई देवदत्त (25) कुम्हार है। बृहस्पतिवार को डीएम की ओर से कुम्हारीकला को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें उनके भाई देवदत्त ने भी प्रतिभाग किया था। इसमें उसको इनाम के तौर पर 2100 रुपये मिले थे। रात को इनाम की धनराशि लेकर देवदत्त घर आ गया। इस बीच गांव के ही चार लोगों ने उक्त धनराशि को लेकर शराब पीने के लिए रुपये मांगे। पीड़ित के भाई ने रुपये देने से इंकार कर दिया। इस पर आरोपी पहले चले गए। कुछ देर बाद रात नौ बजे के बाद दोबारा घर में घुस आए और गाली गलौज की। विरोध करने पर देवदत्त की पिटाई की गई। चाकू से वार किए गए, इसमें देवदत्त के प्राइवेट पार्ट में भी चोट आई है। चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण जमा हो गए। यह देख आरोपी धमकी देकर भाग गए। आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने उसका इलाज किया। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी एसपी सिंह ने बताया कि घायल के प्राइवेट पार्ट में करीब दस टांके लगाए गए हैं। चिकित्सकों ने बताया है कि वह जल्द सही भी हो जाएगा। तहरीर के आधार पर गांव के ही सुंदरलाल, चेतराम, इंद्रजीत और राजेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


आरोपी ने खुद को बताया बेकसूर
आरोपी सुंदरलाल ने बताया कि उन पर लगाए गए आरोप गलत हैं। डीएम के यहां आयोजित प्रदर्शनी में वह भी गया था। वहां से वापस आने के बाद देवदत्त ने उसे शराब पिलाने की कोशिश की और फिर मारपीट की गई। इसकी रात में ही सुनगढ़ी थाने जाकर शिकायत कर दी गई थी। इसके बाद आरोपी ने खुद ही अपने घर जाकर फंसाने की नीयत से प्राइवेट पार्ट पर वार किए हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed