फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   गिरफ्तारी में भी खेल, रसूखदारों को गिरफ्तार करने से कतराई पुलिस

गिरफ्तारी में भी खेल, रसूखदारों को गिरफ्तार करने में पुलिस ढीली

Sat, 13 Jul 2019 02:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 02:55 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तारी में भी खेल, रसूखदारों को गिरफ्तार करने से कतराई पुलिस
पीलीभीत। सिटी डाकघर की जमीन पर मालिकाना हक जताते हुए रसूखदारों के अवैध कब्जा करने की कोशिश करने के मामले में कार्रवाई को गति नहीं मिल सकी है। चार आरोपियों को पुलिस जेल भेज चुकी है, लेकिन अभी रसूखदारों समेत अन्य फरार आरोपी के हत्थे नहीं चढ़े हैं। या यूं कहें कि पुलिस जानबूझकर उन्हें कोर्ट तक जाने का समय दे रही है। पुलिस 48 घंटे बाद उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बरेली गेट के पास सालों से खाली पड़ी सिटी डाकघर की करीब साढ़े छह सौ गज जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश की गई थी। मंगलवार रात रसूखदारों ने परिसर की बाउंड्री तोड़कर उस पर काबिज होने का प्रयास किया था। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बुधवार सुबह काम रुकवा दिया था। चार आरोपी बृहस्पतिवार को जेल भी भेजे जा चुके हैं, लेकिन 48 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस इस खेल में शामिल रसूखदार लोगों तक नहीं पहुंच सकी है। इसमें नामजद आरोपी जिले में पूर्व में तैनात रहे एक बड़े अफसर के भांजे करीमाबाद बड़ा गांव केकोली काकोरी लखनऊ निवासी पारसमणि पांडेय और जहानाबाद चेयरमैन ममता गुप्ता के पुत्र शिवा गुप्ता शामिल हैं। कोतवाल अजब सिंह ने बताया कि कई थानों की पुलिस के साथ टीमें बनाकर फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी गई हैं, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी है। गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। दावा है कि वह घरों से फरार हैं।
विज्ञापन


हो सकता था डाक विभाग के अफसरों पर हमला
कब्जे की कोशिश के समय मौके पर कुछ आपराधिक किस्म के लोग भी थे। लोगों का कहना है कि कोई विरोध करने आगे आता है तो उससे मोर्चा यही आपराधिक प्रवृत्ति के लोग संभालते। यानि अगर डाक विभाग के अफसर पहुंचते तो उन पर भी हमला हो सकता था लेकिन पुलिस के पहुंच जाने के कारण वे अपनी मंशा में सफल न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed