{"_id":"5d24de378ebc3e6cd11ba6d2","slug":"156269724416-pilibhit-news118","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई के विवाद में मां-बेटा सहित चार को पीटा, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सिंचाई के विवाद में मां-बेटा सहित चार को पीटा, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। खेत में लगे बोरिंग से सिंचाई करने के विरोध पर शेरपुरकलां निवासी मोइनुद्दीन, उसकी मां, भाई नसीमुद्दीन और उवैश की पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी गई। चाकू से भी वार किए गए। पुलिस ने मोइनुद्दीन की ओर से शेरपुरकलां निवासी शकील, वकील, जहीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
घटना सोमवार शाम की है। मोइनुद्दीन खां ने बताया कि उसके खेत में बोरिंग है। आरोपियों ने उसके बोरिंग पर इंजन लगाकर अपने खेत की सिंचाई शुरू कर दी। विरोध पर उसकी, उसकी मां, भाई नसीमुद्दीन, उवैश की पिटाई कर घायल कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने उसकी मां के ऊपर चाकू से वार किया। उसके भाई नसीमुद्दीन का हाथ तोड़ दिया। अगर मौके से न भागते तो आरोपी जान से मार देते। मोइनुद्दीन का आरोप है कि हमलावरों के पास तमंचा और बंदूक भी थी। पुलिस ने मोइनुद्दीन की ओर से गांव निवासी शकील, वकील, जहीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
उधर, गांव रंपुरा कोन निवासी नंदराम की पत्नी दुन्नी देवी ने पुलिस को दी तहरीर में पड़ोसी किसान पर खेत की मेड़ पर खड़े यूकेलिप्टस के तीन पेड़ कटवा देने, विरोध पर उसे और उसके पति से गाली-गलौज कर पिटाई करने का आरोप लगाया। दुन्नी देवी ने बताया कि घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में ले ली है। ब्यूरो