फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद , व्यापारी को पीटा

वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद, व्यापारी को पीटा

Wed, 10 Jul 2019 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 02:41 AM IST
विज्ञापन
वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद , व्यापारी को पीटा
पीलीभीत। दुकान के आगे वाहन खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में एक ज्वैलरी व्यापारी की पिटाई कर दी गई। इसमें उसका दांत भी टूट गया। कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर घायल का मेडिकल परीक्षण कराया है। आरोप यह भी है कि पीड़ित व्यापारी की ओर से जानलेवा हमला करने की तहरीर दी जा रही थी, लेकिन पुलिस इसको एनसीआर में दर्ज कर उसे टरकाना चाह रही थी। जिस वजह से काफी देर तक कार्रवाई टली रही।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला शेखचांद निवासी रिजवान पुत्र ताज मोहम्मद ने बताया कि उनकी रामस्वरूप पार्क में ज्वैलरी की दुकान है। दुकान के बाहर पंजाबियान मोहल्ला निवासी सरताज, जोहेब, शोहेब फड़ लगाते हैं। सोमवार शाम को दुकान के बाहर ग्राहक का वाहन खड़ा था। इसको लेकर आरोपियों ने गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर तीनों ने हमला बोल दिया। दुकान से खींचकर पीड़ित की पिटाई कर दी। इसमें दांत भी टूट गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी की। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि थाना प्रभारी अजब सिंह से जानकारी की गई है। घायल की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मेडिकल परीक्षण की रिपोर्ट मिलने पर अगर दांत टूटने की बात निकलकर आती है तो उसी के आधार पर धाराएं बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed