फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   भाभी पर लगाए चोरी के आरोप, इंस्पेक्टर को पेश की 180 रुपये की रिश्वत

चोरी का आरोप, इंस्पेक्टर को रिश्वत देने की कोशिश

Tue, 09 Jul 2019 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 02:13 AM IST
विज्ञापन
भाभी पर लगाए चोरी के आरोप, इंस्पेक्टर को पेश की 180 रुपये की रिश्वत
गजरौला (पीलीभीत)। भाभी पर जेवरात चोरी करने का आरोप लगाते हुए थाना गजरौला पहुंची एक महिला ने इंस्पेक्टर को रिश्वत देने की कोशिश की। जिसके बाद इंस्पेक्टर ने महिला की जमकर फटकार लगाई। उसके माफी मांगने पर उसको चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के ग्राम हटुआ बिजलई गांव की एक महिला सोमवार दोपहर को गजरौला थाना पहुंची। यहां इंस्पेक्टर नरेश कश्यप के पास जाकर महिला ने अपनी भाभी की शिकायत की। आरोप लगाया कि उसकी गैर मौजूदगी में उसकी भाभी ने बक्से का ताला तोड़कर जेवरात और कुछ रुपये चोरी कर लिए हैं। इंस्पेक्टर ने वायरलेस कर सिपाहियों को मौकेपर जाकर कार्रवाई के निर्देश दे दिए। इस बीच महिला ने 180 रुपये निकाले और इंस्पेक्टर को रिश्वत देने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि महिला को फटकार लगाई गई है। उसने अपनी गलती को स्वीकार कर माफी मांग ली है। इस पर उसको चेतावनी देकर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed