फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   साहब, हत्या को हादसा साबित कर रही पुलिस

दफनाए गए शव को कब्र से निकालकर होगा पोस्टमार्टम

Tue, 09 Jul 2019 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
साहब, हत्या को हादसा साबित कर रही पुलिस
पूरनपुर (पीलीभीत)। शेरपुर कलां निवासी साजिद की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए अब पुलिस दफनाए गए शव को कब्र से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम कराएगी। परिजन द्वारा डीएम से की गई शिकायत के बाद ये फैसला लिया गया है। अधिकारियों ने भी इसको लेकर निर्देश देते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाल केके तिवारी ने बताया कि इसके लिए प्रशासनिक अफसरों से संपर्क कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

इससे पहले पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के शेरपुरकलां गांव निवासी शमशाद ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया था कि उनके भाई साजिद की 23 नवंबर 2018 को प्रेम प्रसंग के चलते हत्या कर दी गई थी। घटना के वक्त इसको हादसे का रूप देने के साथ ही शव का पोस्टमार्टम भी नहीं होने दिया गया था। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर 30 मई को पूरनपुर कोतवाली में शेरपुरकलां के ही अंसार, नूर इस्लाम, जमाल और मसरूर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद से अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। आरोपी सुलह का दबाव बनाने के लिए धमका रहे हैं। उसने न्याय न मिलने पर इच्छामृत्यु की भी मांग की थी। इस पर डीएम ने पूरे मामले की जानकारी कर निष्पक्ष एवं सख्त कार्रवाई का भरोसा परिवार को दिया था। डीएम से मुलाकात करने वालों में परिवार के ही तारा बेगम, बब्बू, इंतजार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed