{"_id":"5d18f29f8ebc3e3ca626ea09","slug":"15619160411-pilibhit-news26","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर पांच वर्ष तक किया यौन शोषण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलपुर। शादी का झंासा देकर एक युवती का पांच वर्षों तक यौन शोषण किया गया। पुलिस ने तहरीर मिलने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। कोतवाली की चुर्रासकतपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव की युवती ने बताया कि एक युवक ने उसे पांच साल पहले शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसा लिया था। इसके बाद से लगातार उसका यौन शोषण करता रहा। 23 जून को रात 11 बजे वह युवती को उसके घर से ले गया और गांव से बाहर स्थित इंटर कॉलेज में ले जाकर उससे दुराचार किया। 24 जून को जब युवती और उसके घरवालों ने युवक पर शादी करने का दबाव बनाया, तो उसने उन पर बंदूक तान दी और जान से मारने की धमकी देकर शादी करने से साफ मना कर दिया। अभी तक दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास होते रहे, लेकिन बात नहीं बनी। रविवार को युवती ने कोतवाली मे मामले की नामजद तहरीर दे दी। पुलिस ने तहरीर मिलने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इस बाबत एसएसआई इफ्तिखार हुसैन ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। फिलहाल जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।