{"_id":"5d13755c8ebc3e3c773406d7","slug":"1561556298927-pilibhit-news102","type":"story","status":"publish","title_hn":"उचक्के ने बैग में रखे 27 हजार उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 07:13 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
पीलीभीत। बैंक परिसर में एक बार फिर उचक्के ने भीड़ के बीच घटना को अंजाम दिया। खाते में रुपये जमा करने गए एक युवक के बैग में रखी 27 हजार की नकदी चोरी कर ली। चेक करने पर परिसर में लगे सीसीटीवी में घटना कैद मिली। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पूना (महाराष्ट्र) के निवासी सचिन कुमार ने बताया कि वह एक वॉशिंग पाउडर कंपनी में काम करते हैं। काफी समय से शहर में ही किराए के मकान में रहते हैं। बुधवार सुबह वह बैंक ऑफ बड़ौदा पुरानागंज ब्रांच में रुपये जमा करने के लिए गए थे। कुछ रुपये उन्होंने खाते में जमा कर दिए। इस बीच उनके बैग में रखे 27 हजार रुपये चोरी कर लिए गए। बैंक से बाहर निकलते वक्त चेक करने पर उनको इसका पता लगा। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की गई। इसमें रुपये जमा करते वक्त लाइन में पीछे खड़ा युवक बैग की चेन खोलकर रुपये निकालता दिखाई दिया। सुनगढ़ी इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की गहनता से जांच करने और फुटेज निकलवाने के लिए पुलिस भेजी गई है। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।