फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   अब गाजीपुर कुंडा में गन्ने के खेत में मिले गोवंश के अवशेष

अब गाजीपुर कुंडा में गन्ने के खेत में मिले गोवंश के अवशेष

Wed, 26 Jun 2019 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
अब गाजीपुर कुंडा में गन्ने के खेत में मिले गोवंश के अवशेष
बरखेड़ा (पीलीभीत)। गाजीपुर कुंडा गांव में गन्ने के खेत में गोवंश के अवशेष मिले हैं। मंगलवार सुबह अवशेष मिलने का शोर मचा तो ग्रामीण और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता एकत्र हो गए। घटना पर रोष जताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने परीक्षण के बाद अवशेष दफन करा दिए। भीड़ को जल्द तस्करों की धरपकड़ का आश्वासन देकर शांत कराया है। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गाजीपुर कुंडा गांव में देवहा नदी से 500 मीटर पहले एक गन्ने के खेत में मंगलवार दोपहर तीन गोवंशीय पशुओं के अवशेष पड़े मिले। खेत की तरफ पहुंचे ग्रामीणों ने गोकशी की बात कही। काफी लोग जमा हो गए। हिंदू युवा वाहिनी के ब्लॉक अध्यक्ष शशिकांत कुशवाहा, उपाध्यक्ष पुनीत कुमार, अनूप जायसवाल, जितेंद्र सैनी, शिवम गंगवार, हिंदू महासभा के मनोज रस्तोगी समेत कई कार्यकर्ता भी आ गए। गोकशी की लगातार घटनाएं सामने आने पर नाराजगी जताई और प्रदर्शन किया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस की धड़कने तेज हो गई। कुछ ही देर में सीओ बीसलपुर प्रवीण मलिक एसओ आलोक मिश्रा, एसएसआई पूरनचंद, चौकी जिरौनिया प्रभारी संजीव तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौका मुआयना कर जानकारी की। पशु चिकित्सक बुलाकर अवशेषों का परीक्षण कराया गया और फिर दफन कराया। ग्रामीणों और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को सख्त कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया। सीओ बीसलपुर ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गोकशी को लेकर रणनीति बनाकर काम किया जा रहा है। जमानत पर छूटे कुछ तस्कर दोबारा सक्रिय हुए हैं। उनकी धरपकड़ का प्रयास जारी है। इनकी सूची तैयार है, पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। उनकी धरपकड़ कर जल्द जेल भेजा जाएगा। - रोहित मिश्र, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed