{"_id":"5d0d21708ebc3e079f1b39ce","slug":"156114160018-pilibhit-news163","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋण वसूलने गए प्रबंधक और रिकवरी एजेंट से मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। ऋण वसूली करने गए इलाहाबाद बैंक के शाखा प्रबंधक और रिकवरी एजेंट से ग्रामीण ने गाली-गलौज की। इसके बाद पत्थर मारकर घायल कर दिया। किसी तरह दोनों ने भागकर खुद को बचाया। घटना की तहरीर मिलने पर जहानाबाद पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। संभल जिले के ग्राम बरैनी निवासी नवराम सिंह ने जहानाबाद पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह इलाहाबाद बैंक की बरातबोझ शाखा में प्रबंधक हैं। 10 अप्रैल 2012 को सरदार नगर गांव निवासी मदनदलाल उर्फ भजनलाल ने भैंस पालन के लिए बैंक से 30 हजार रुपये का ऋण लिया था। इसको अब तक चुकता नहीं किया गया। इसकी रिकवरी करने के लिए वह रिकवरी एजेंट अमित कुमार के साथ 19 जून की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे गए थे। आरोप है कि घर पर पहुंचते ही आरोपी ने उनसे गाली गलौज शुरू कर दी। आरोपी से रिकवरी और कुल समझौते के लिए कहा गया तो उसने ईंट-पत्थर चला दिए। इसमें दोनों को चोटें आई। दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने बमुश्किल खुद को बचाया। इंस्पेक्टर कमल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट, धमकाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।