फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   चिड़ियादाह गांव के एक खेत में सात गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने के बाद तनाव

चिड़ियादाह गांव के एक खेत में सात गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने के बाद तनाव

Fri, 21 Jun 2019 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
चिड़ियादाह गांव के एक खेत में सात गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने के बाद तनाव
पीलीभीत। शहर से सटे चिड़ियादाह गांव के एक खेत में सात गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने के बाद तनाव के हालात बन गए। खबर मिलने पर तमाम ग्रामीण और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता एकत्र हो गए। लगातार हो रही घटनाओं पर आक्रोश जताते हुए सख्त और तत्काल कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस पर मांस तस्करों से मिलीभगत और गोकशी को लेकर लापरवाही बरतने के गंभीर आरोप भी लगाए गए। सीओ सिटी ने दो थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर बमुश्किल लोगों को शांत कराया। मौके पर भीड़ जमा है। खेत स्वामी से लेकर तस्करों तक की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। इससे तनाव के हालात बने हुए हैं।
विज्ञापन

माधोटांडा रोड पर शहर से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर चिड़ियादाह गांव में बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे एक खेत में सात गोवंशीय पशुओं के अवशेष पड़े मिले। मार्ग से गुजर रहे ग्रामीणों ने अवशेष पड़े देखे तो गोकशी का शोर मच गया। कुछ ही देर में हिंदू महासभा के आकाश सक्सेना, विनोद शर्मा, शिवसेना के पंकज शर्मा, भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंदीप शेरगिल समेत कई कार्यकर्ता पहुंच गए। काफी संख्या में ग्रामीण भी जमा हो गए। सूचना मिलने पर सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, इंस्पेक्टर, कोतवाल और पुलिस बल के साथ पहुंच गए। यहां एकत्र भीड़ ने गोकशी की घटनाओं पर पुलिस से आक्रोश जताया। स्पष्ट कहा कि पुलिस की मिलीभगत से गोकशी हो रही है। अधिकारी इसको लेकर संजीदा नहीं है। उन्होंने मामले में खेत मालिक, गोमांस तस्कर से लेकर घटना में शामिल सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीणों की पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। बाद में सीओ ने तीन दिन के भीतर घटना खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इस पर कार्यकर्ता शांत तो हो गए लेकिन खेत मालिक को पकड़ने के बाद ही हटने की बात कह दी। इसे लेकर पुलिस मौके पर तैनात रही। भीड़ को मनाने का सिलसिला खबर लिखे जाने तक जारी था।
विज्ञापन

गोशाला से तस्करों को गोवंश बेचने का भी लगा आरोप
पुलिस पर यह भी आरोप लगाया गया कि गोशालाओं से तस्करों को गोवंश बेचे जा रहे हैं। योगी सरकार की ओर से गोशालाओं को लेकर भेजे जा रहे रुपयों का बंदरबांट किया जा रहा है। इस बात पर सीवीओ से भी कार्यकर्ता भिड़ गए। सीवीओ से गोशालाओं में मौजूद पशुओं की संख्या पूछी, जिसका जवाब वह नहीं दे सके। इसके बाद उनकी जिम्मेदारी को लेकर भी कार्यकर्ताओं की तीखी बहस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ बार-बार देती रही आंदोलन की चेतावनी
हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं में घटनाओं को लेकर काफी रोष था। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह यहां तक कह गए कि जितनी गोकशी जिले में अब हो रही है, इतनी पहले कभी नहीं हुई। अधिकारी सिर्फ घटनाओं को दबाने का काम कर रहे हैं। इसको लेकर बार-बार आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed