{"_id":"5d07d0fd8ebc3e30bb0b2aa6","slug":"156079332815-pilibhit-news117","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर के एक युवक ने रविवार रात अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, युवक घरेलू कलह से परेशान था। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर निवासी विवेक कुमार ने बताया कि उनके पिता 40 वर्षीय डालचंद्र मौर्य ने घरेलू कलह से त्रस्त होकर रविवार रात किसी वक्त अपने कमरे में कुंडे से रस्सी बांधकर आत्महत्या कर ली। उस समय घर के बाकी लोग आंगन में सो रहे थे। रात लगभग दो बजे विवेक लघुशंका के लिए उठा, तो पिता को बिस्तर पर न देखकर उन्हें कमरे में जाकर देखा। वहां उनका शव कुंडे से लटका था। उसने घरवालों को जगाकर घटना की जानकारी दी तो कोहराम मच गया। विवेक की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी इंस्पेक्टर जोखन सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में डालचंद्र के घरेलू कलह से त्रस्त होकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।