फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   हत्या कर नदी में फेंका शव पखवाड़ा भर बाद बरामद

हत्या कर नदी में फेंका शव पखवाड़ा भर बाद बरामद

Sun, 16 Jun 2019 10:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
हत्या कर नदी में फेंका शव पखवाड़ा भर बाद बरामद
पूरनपुर। शारदा नदी में नहाने के बहाने घर से बुलाकर ले जाए गए युवक की हत्या कर नदी में फेंका गया शव पुलिस ने पखवाड़ा भर बाद घटना स्थल से करीब दस किलोमीटर दूर गांव बाजपुर के समीप से बरामद किया है। पुलिस इस मामले में नामजद दो आरोपियों को जेल भेज चुकी है, जबकि दो आरोपी अभी पुलिस पकड़ से दूर हैं। हजारा थाना के नहरोसा फार्म निवासी रंजीत सिंह के 19 वर्षीय पुत्र गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी को एक जून को उसके कुछ दोस्त बुलाकर ले गए थे। पूछने पर उन्होंने परिजनों से शारदा नदी किनारे जाने की बात कही थी। इसके बाद गुरप्रीत का सुराग नहीं लगा। रंजीत सिंह का आरोप है कि घटना के दिन शाम को किसी ने उसे फोन कर उसके पुत्र को नदी में डुबाने की जानकारी दी थी। मौके पर पहुंचने पर पुत्र की बाइक और कपड़े मिले थे। दो दिन तक युवक का शव न मिलने पर लोगों ने हजारा थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। सूचना पर डीएम, एसपी ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने और कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत हुआ। हजारा पुलिस ने तीन जून को रंजीत सिंह की ओर से गांव कुठिया गुदिया निवासी भगवंत सिंह, जसवीर सिंह, उसके भाई सुखवीर सिंह और गांव निवासी गुरप्रीत सिंह के खिलाफ हत्या कर साक्ष्य मिटाने की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने नामजद आरोपी भगवंत सिंह और गुरप्रीत सिंह का कोर्ट के लिए चालान किया। दो आरोपी अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लग सके। गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के परिवार वाले उस दिन से ही उसकी तलाश नदी में कर रहे थे। रविवार को घटना स्थल से करीब दस किलोमीटर दूर गांव बाजपुर के समीप मिला। एसओ हजारा ने बताया कि शव की शिनाख्त गोपी के परिवार वालों ने गोपी के रूप में की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

क्षत-विक्षत शव की ऐसे हुई शिनाख्त
पूरनपुर। गोपी के चाचा कुलदीप सिंह ने बताया कि गोपी का शव क्षत-विक्षत हो गया था। गोपी की बहन ने उसके हाथ में रक्षा सूत्र बांधा था। उसका एक दांत टूटा था। इसी से उसकी शिनाख्त हो सकी। घरवालों ने कपड़े भी पहचान लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed