{"_id":"5d03d9b58ebc3e7885606422","slug":"156053341818-pilibhit-news121","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान से हजारों का सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
मझोला। चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर चोरों ने बंद मकान को निशाने पर लेकर हजारों का सामान समेट लिया। मझोला चौकी क्षेत्र के मिश्रा कॉलोनी निवासी कृष्णपाल सिंह मोबाइल टावर पर ऑपरेटर है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार रात घर का दरवाजा बंद कर परिवार समेत जहां काम करते है वहीं कमरे में रुक गए। इस बीच चोरों ने बंद मकान को निशाने पर ले लिया। मेनगेट पर लगा ताला खोलकर चोर भीतर घुस गए। इसके बाद कमरे में रखी 12 हजार की नकदी, एक तोला सोने के जेवरात, चांदी की पायल, कपड़े समेत हजारों का सामान चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह घर पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। इंस्पेक्टर न्यूरिया शहरोज अनवर ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस भेज दी गई थी। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।