{"_id":"5d028c54bdec226d8a7897db","slug":"156044807315-pilibhit-news137","type":"story","status":"publish","title_hn":"टायर फटने पर पुलिया से टकराई कार, दो साल की मासूम और मां की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
टायर फटने पर पुलिया से टकराई कार, दो साल की मासूम और मां की मौत
बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। शादी समारोह से लौट रहे परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। बुधवार देर रात बरेली-पीलीभीत हाईवे पर ललौरीखेड़ा चौकी के पास कार का अगला टायर फट गया। इससे बेकाबू हुई कार सामने पुलिया से जा टकराई। हादसे में कार सवार मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। उत्तराखंड के खटीमा निवासी 35 वर्षीय जाहिद बुधवार देर रात बरेली से एक शादी समारोह में शामिल होकर कार से अपनी सास आबिदा बेगम (52), साली अलकीना (19) और उसकी दो साल की बेटी उदा के साथ घर लौट रहे थे। रात करीब 12 बजे बरेली-पीलीभीत हाईवे की ललौरीखेड़ा चौकी के पास कार का एक अगला पहिया तेज धमाके के साथ फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखचे उड़ गए। कार सवार जाहिद और उसकी सास आबिदा बेगम गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कार में सवार जाहिद की साली अलकीना और उसकी बेटी उदा की मौके पर ही मौत हो गई। चौकी से चंद कदम की दूरी पर हुई घटना का पता चलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। देर रात ही घायलों को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। गुरुवार देर शाम पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गए। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।