{"_id":"5d0134c9bdec2207272c66d7","slug":"15603601279110-pilibhit-news114","type":"story","status":"publish","title_hn":"110 लीटर अवैध शराब के साथ छह गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। आबकारी विभाग और पुलिस की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर 110 लीटर शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किया है। मौके से एक युवती सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट के लिए चालान कर दिया। गांव सिरसा में आठ सौ लीटर शराब बनाने को तैयार किया गया लहन नष्ट किया गया। प्रभारी निरीक्षक केशव कुमार तिवारी ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया। आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने गांव सिरसा में छापा मारकर 55 लीटर शराब और शराब बनाने के उपकरण सहित रामऔतार की पुत्री अनामिका, गांव गुलडिय़ा खास निवासी लालाराम, गांव मकरंदापुर निवासी लाल बहादुर को गिरफ्तार कर लिया। रामऔतार छापे की भनक लगने पर भागने में सफल हो गया। इसके अलावा दरोगा देवेंद्र सिंह ने गांव रुद्रपुर निवासी निर्मल सिंह को बीस लीटर शराब, दरोगा दीपचंद ने गांव चांटफिरोजपुर निवासी पप्पू, राजेंद्र को बीस लीटर शराब सहित, दरोगा अमित पाल ने गांव चांटफिरोजपुर निवासी रामस्वरूप को बीस लीटर शराब सहित गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।