फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   मुठभेड़ के बाद धरे दो ऑटो लिफ्टर, छह बाइक बरामद

मुठभेड़ के बाद धरे दो ऑटो लिफ्टर, छह बाइक बरामद

Fri, 07 Jun 2019 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद धरे दो ऑटो लिफ्टर, छह बाइक बरामद
पीलीभीत। मुठभेड़ के बाद अमरिया पुलिस ने दो ऑटो लिफ्टर धर दबोचे। सूचना मिलने पर पुलिस जब आरोपियों को पकड़ने पहुंची तो आरोपी ने तमंचे से फायर किया। हालांकि बाद में दोनों पकड़े गए। आरोपियों के पास से दिल्ली, बरेली, पीलीभीत से चोरी छह बाइक बरामद की गई हैं। एएसपी रोहित मिश्र ने प्रेसवार्ता कर खुलासा किया। जिसके बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बीते कुछ समय से बाइक चोरी की घटनाओं में इजाफा हुआ है। जिसको लेकर पुलिस सुरागरसी में जुटी हुई थी। इस बीच अमरिया पुलिस को कामयाबी मिली है। बुधवार रात इंस्पेक्टर अमरिया मनीराम सिंह पुलिस बल के साथ गश्त पर निकले हुए थे। इस बीच उनको सूचना मिली कि तुमड़िया गांव के पास एक खंडहर में ऑटो लिफ्टर चोरी की बाइकों का सौदा कर रहे हैं। इस पर टीम ने तत्काल बताए गए खंडहर में छापा मारा। पुलिस का दावा है कि उनके पहुंचते ही आरोपियों ने तमंचे से उन पर फायर किया, जिसमें पुलिसकर्मी बच गए। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को धर दबोचा। पूछने पर उन्होंने अपना नाम जहानाबाद थाना क्षेत्र के इस्लामनगर निवासी रियासत और देवरनिया बरेली के गांव खंडपुरी निवासी मोहम्मद आसिफ बताया। मौके से पुलिस ने चोरी की छह बाइक भी बरामद की। गुरुवार को एएसपी रोहित मिश्र, सीओ सदर योगेंद्र कुमार ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर खुलासा किया।
विज्ञापन


आठ से 15 तक बेच देते थे बाइक
पुलिस के अनुसार आरोपी बाइक के कागजात नहीं बनाते थे। वह सिर्फ नंबर प्लेट बदलने के बाद उनका सौदा करते थे। बाइक पांच से 15 हजार रुपये तक में बेच दिया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निकलवाया जा रहा आपराधिक इतिहास
आरोपियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस उनका आपराधिक इतिहास जुटा रही है। उनके पास से दिल्ली से चोरी बाइकें मिलने के बाद उनको बड़े स्तर का ऑटो लिफ्टर माना जा रहा है। इसके लिए बरेली, जहानाबाद, दिल्ली के अलावा अन्य स्थानों की पुलिस से संपर्क साधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed