फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   शिक्षिका की बेटी और अधिवक्ता से छेड़छाड़

शिक्षिका की बेटी और अधिवक्ता से छेड़छाड़

Sun, 02 Jun 2019 10:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 10:40 PM IST
विज्ञापन
शिक्षिका की बेटी और अधिवक्ता से छेड़छाड़
पीलीभीत। शासन-प्रशासन की सख्ती के बाद भी छेड़छाड़ की घटनाओं पर रोकथाम नहीं लग सकी है। शोहदे अपनी हरकतों से बाज ही नहीं आ रहे हैं। अब कोतवाली क्षेत्र से दो घटनाएं सामने आई हैं। एक मामले में शिक्षिका की बेटी से घर में घुसकर मोहल्ले के ही युवक ने छेड़खानी की। विरोध करने पर पिटाई भी कर दी। वहीं दूसरे मामले में मां पूर्णागिरि दरबार से लौट रही महिला अधिवक्ता को बस में सवार दो युवकों ने फब्तियां कस छेड़छाड़ की। पुलिस ने दोनों मामलों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक की तलाश की जा रही है। पहला मामला ठेका पुलिस चौकी क्षेत्र का है। यहां की निवासी एक शिक्षिका ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 31 मई की रात वह घर पर सो रही थी। उनकी 20 वर्षीय पुत्री अपने कमरे में थी। आरोप है कि मोहल्ले का जाहिद घर में घुस आया। इसके बाद युवती के कमरे में जाकर उसको दबोच छेड़छाड़ की। पीड़िता की बेटी ने जब विरोध किया तो आरोपी मारपीट कर धमकी देता हुआ भाग गया। उधर, कोतवाली क्षेत्र की निवासी एक महिला अधिवक्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 30 मई को वह मां पूर्णागिरि दरबार से वापस लौट रही थीं। टनकपुर से रोडवेज की बस में सवार हुई। आरोप है कि बस में सवार दो युवकों ने अश्लील फब्तियां कसते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी। कचहरी के पास पहुंचने पर उसका हाथ भी पकड़ लिया। पीड़िता के विरोध करने पर बस रोक दी गई। इस पर आरोपी भाग निकले। आरोपियों के साथ सफर कर रहे अन्य लोगों से जानकारी की गई तो उनके नाम सुभाषनगर बरेली के मोहल्ला मढ़ीनाथ निवासी दीपक सक्सेना और चौधरी तालाब बरेली के निवासी सचिन चौहान बताए गए। इसी आधार पर नामजद तहरीर देकर महिला ने कानूनी कार्रवाई कराई। कोतवाल वीके मिश्रा ने बताया कि दोनों मामलों में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शिक्षिका की बेटी से घटना करने के आरोपी जाहिद को देशनगर चौराहे के पास से रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अधिवक्ता से हुई घटना की रिपोर्ट एससीएसटी एक्ट के तहत दर्ज की गई है। उसकी विवेचना सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed