फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   धरमंगदपुर में चोरों की दस्तक, तीन घरों से समेटा सामान

धरमंगदपुर में चोरों की दस्तक, तीन घरों से समेटा सामान

Sun, 02 Jun 2019 10:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 10:40 PM IST
विज्ञापन
धरमंगदपुर में चोरों की दस्तक, तीन घरों से समेटा सामान
माधोटांडा/पीलीभीत। चोरों में पुलिस का खौफ नहीं रहा। अब चोरों ने धरमंगदपुर गांव में दस्तक दी। एक ही रात में तीन घरों को निशाना बनाकर चोर लाखों का सामान समेट ले गए। रविवार सुबह सूचना मिलने पर पहुंची माधोटांडा पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी की। जिसके बाद दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

माधोटांडा थाना क्षेत्र के धरमंगदपुर गांव निवासी लालाराम खेती करते हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार रात करीब नौ बजे वह परिवार के अन्य सदस्यों संग खाना खाने के बाद बरामदे में सो गए। आधी रात के बाद चोर पीछे की खपरैल हटाकर उनके कमरे में पहुंच गए। यहां अलमारी और बक्से में रखा सामान खंगाल दिया। चोर एक लाख दस हजार की नकदी, तीन लाख कीमत के जेवरात समेट ले गए। करीब दो सौ मीटर की दूरी पर रहने वाले रामकुमार के मकान में भी इसी तरह से वारदात की गई। रामकुमार भी परिवार संग बरामदे में सोए हुए थे। चोर दीवार फांदकर घर में घुसे और कमरों में रखा सामान खंगाल दिया। यहां से चोर दस हजार रुपये, एक लाख कीमत के जेवरात समेट ले गए। तीसरी घटना गांव के बाहर की तरफ मजदूर रहमान खां के मकान में हुई। वह परिवार संग सोते रहे और चोर कमरे में पहुंचकर 15 हजार नकदी और 50 हजार कीमत के जेवरात समेट ले गए। तीनों ही परिवारों को रविवार सुबह जागने पर घटना का पता लगा तो होश उड़ गए। गांव के चोरी का शोर मचते ही भीड़ जमा हो गई। एकत्र ग्रामीण ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर माधोटांडा थाने पहुंचे और सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी की। हालांकि कोई सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन

बंद कर गए लालाराम का कमरा
किसान लालाराम के मकान से सामान समेटने के बाद चोर कमरे का दरवाजा भीतर से बंद कर गए। रविवार सुबह जब परिजन कमरे में जाने को हुए तो कमरा भीतर से बंद देख दंग रह गए। किसी तरह अंदर पहुंचे तो सामान गायब देख होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्मशान के पास मिला रामकुमार का बक्शा
राम कुमार के मकान से चोरी किया गया सामान तो नहीं मिला, लेकिन उनका बक्शा गांव के श्मशान घाट के पास पड़ा मिल गया। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि चोर बक्शा उठाकर लाए और यहीं पर सामान निकाला।
कुत्तों की मौत को भी जोड़ रहे ग्रामीण
गांव की तीन कुत्तों की मौत को भी ग्रामीण इसी वारदात से जोड़कर देख रहे हैं। जिस इलाके में वारदात अंजाम दी गई है। वहां पर शनिवार को दिन में तीन कुत्तों को किसी ने मार दिया था। अब गांव में चर्चा है कि चोरी की घटना को आसानी से अंजाम देने के लिए चोरों ने ही ऐसा किया होगा।
सुरागरसी को नहीं किया संसाधनों का प्रयोग
एक तरफ माधोटांडा पुलिस अभी तक कोई सुराग न मिलने की बात कह रही है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद भी इसको संजीदगी से नहीं लिया गया। पुलिस ने सुराग जुटाने के लिए न तो डॉग स्क्वाड बुलाया, न ही फील्ड यूनिट टीम।

घटना की सूचना मिलते ही गांव पहुंचकर मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई गई है। तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संदिग्धों के अलावा पुराने अपराधियों के बारे में भी जानकारी की जा रही है, जल्द खुलासा किया जाएगा। - उमेश कुमार सोलंकी, इंस्पेक्टर माधोटांडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed