{"_id":"5cf2bfb6bdec22076019f478","slug":"15594127077-pilibhit-news145","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस में भिड़े इंस्पेक्टर और नायब तहसीलदार, एक दूसरे को गिनाया प्रोटोकॉल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
समाधान दिवस में भिड़े इंस्पेक्टर और नायब तहसीलदार, एक दूसरे को गिनाया प्रोटोकॉल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरिया (पीलीभीत)। आचार संहिता हटने पर करीब ढाई माह बाद शुरू हुए पहले समाधान दिवस में जहां फरियादियों की कम संख्या को लेकर सूनापन रहा। वहीं अमरिया में इंस्पेक्टर और नायब तहसीलदार आपस में ही भिड़ गए। एक-दूसरे को खुद से छोटा अफसर बताते हुए प्रोटोकॉल गिनाया जाने लगा। दोनों के बीच जमकर बहस हुई, फिर नायब तहसीलदार लेखपालों को लेकर वापस चले गए। पूरे मामले की जानकारी डीएम को दी गई। जिसके बाद फजीहत से बचने के लिए मामले को रफा-दफा कर दिया गया। नायब तहसीलदार भी टीम के साथ वापस थाने लौट आए और जनसुनवाई शुरू की गई। मामला पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा। शनिवार सुबह से ही जिले के समस्त थानों में समाधान दिवस पर जनसुनवाई को अफसर पहुंच गए थे। कोतवाली सदर में इंस्पेक्टर वीके मिश्रा, अजब सिंह ने जनता को सुना। वहीं सुनगढ़ी में इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश सिंह, नरेश पाल ने फरियादियों को सुना और निस्तारण का प्रयास किया। हालांकि दोनों ही थानों में इक्का-दुक्का शिकायतें आई। डीएम वैभव श्रीवास्तव, एसपी मनोज कुमार सोनकर न्यूरिया थाने पहुंचे और मौजूदा फरियादियों की शिकायतें सुनने के साथ ही अभिलेख चेक किए। इधर, अमरिया थाने में सुबह से ही नायब तहसीलदार शेर बहादुर सिंह लेखपाल और अमीनों के साथ पहुंच गए थे। वह कुर्सी पर बैठे हुए थे। इस बीच इंस्पेक्टर मनीराम सिंह आए और यह कहकर नाराजगी जताई कि उनके आने पर प्रोटोकॉल के तहत नायब तहसीलदार को कुर्सी से उठना चाहिए था। इस पर नायब तहसीलदार ने खुद को बड़ा बताया और वह भी प्रोटोकॉल का हवाला देने लगे। एक दूसरे को खुद को से छोटा अफसर गिनाने में जुटे नायब तहसीलदार और इंस्पेक्टर अमरिया के बीच कहासुनी होने लगी। मामला गरमा गया और इंस्पेक्टर की कार्यशैली से नाराज होकर नायब तहसीलदार और साथ आई राजस्व टीम थाने से चली गई। इधर, इंस्पेक्टर भी गुस्साए रहे और नायब तहसीलदार की कार्यशैली पर सवाल उठाते रहे। नायब तहसीलदार ने डीएम को पूरी घटना से अवगत कराया। जिसके बाद आला अधिकारियों ने दोनों को कसा। फिर कुछ ही देर में मामले को रफा-दफा कर दिया गया। इंस्पेक्टर मनीराम सिंह नायब तहसीलदार के पास तहसील अमरिया पहुंचे। दोनों के बीच बातचीत हुई और फिर सभी वापस आए और शिकायतों को सुना।
अब दोनों ही साध गए चुप्पी
एक-दूसरे को छोटा बताते हुए प्रोटोकॉल का हवाला देने वाले इंस्पेक्टर अमरिया और नायब तहसीलदार अमरिया आला अधिकारियों के संज्ञान में मामला पहुंचने के बाद चुप्पी साध गए हैं। इसको लेकर खुलकर नहीं बोल रहे हैं।
पूरनपुर में आई छह शिकायतें
पूरनपुर। आचार संहिता हटने के बाद संपूर्ण थाना समाधान दिवस शुरू हो गया। शनिवार को कोतवाली में नायब तहसीलदार अनुराग सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण थाना समाधान दिवस हुआ। इसमें छह फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखीं। कोतवाल केशव कुमार तिवारी ने बताया कि दो समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। चार मामलों में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई है।
विज्ञापन
बोले डीएम, इंस्पेक्टर को दी गई चेतावनी
नायब तहसीलदार अमरिया से पूरे मामले की जानकारी मुझको दी गई थी। इस मामले में इंस्पेक्टर अमरिया के व्यवहार को लेकर मिली शिकायत की गई। जिसका संज्ञान लेकर इंस्पेक्टर को कड़ी चेतावनी दी गई है। दोबारा ऐसा करने पर कार्रवाई की जाएगी। - वैभव श्रीवास्तव, डीएम