{"_id":"5ced6fecbdec22072e6f8c1f","slug":"155906460411-pilibhit-news68","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से घर में घुसकर छेड़छाड़, हसिया दिखाकर धमकाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला से घर में घुसकर छेड़छाड़, हसिया दिखाकर धमकाया
बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरखेड़ा (पीलीभीत)। लाख कोशिशों के बाद भी महिलाओं और लड़कियों पर होने वाले अत्याचार नहीं रुक रहे हैं। अब दीवार फांदकर घर में घुसे गांव के एक व्यक्ति ने महिला से छेड़छाड़ की। इतना ही आरोपी ने हंसिया दिखाकर डराया-धमकाया। पड़ोसियों के जमा होने पर आरोपी धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने अब तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की है। मामला बरखेड़ा थाना क्षेत्र का है। एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 मई को वह घर पर अकेली थी। दोपहर करीब 12 बजे गांव का ही इंद्रजीत दीवार फांदकर उसके घर में घुस आया। मुझे दबोच लिया और छेड़छाड़ करने लगा। अश्लील हरकतें भी की। विरोध करने पर आरोपी ने पास में रखा हंसिया उठाकर जान से मारने की धमक दी। इसकी शिकायत करने थाना बरखेड़ा जा रही थी। इस दौरान भी आरोपी रास्ते में पीछा करने लगा। डर की वजह से वापस घर आ गई। जानकारी मिलने पर काम पर गए पति लौट आए और आरोपी के घर शिकायत लेकर पहुंचे। आरोप है कि इस पर पति को भी अभद्रता कर भगा दिया। इंस्पेक्टर एसके उपाध्याय ने बताया कि दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कराई जा रही है। आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।