{"_id":"5ce6e4afbdec2207903d627b","slug":"155863574612-pilibhit-news95","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड दरोगा की पुत्रवधु की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रिटायर्ड दरोगा की पुत्रवधु की संदिग्ध हालात में मौत
बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
पूरनपुर। सेवानिवृत्त दरोगा की पुत्रवधू की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की चर्चा तेज रही। हालांकि बृहस्पतिवार को परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। असम हाईवे के पास नगर से सटकर एक मकान में सेवानिवृत्त दरोगा का परिवार रहता है। दरोगा की 32 वर्षीय पुत्रवधू की बुधवार रात अचानक हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उसको एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चर्चा रही कि विवाहिता ने पति से हुई अनबन के बाद जहरीला पदार्थ खाकर जान दी है। प्रभारी निरीक्षक केशव कुमार तिवारी ने बताया कि महिला के जहर खाकर आत्महत्या करने की कोई सूचना पुलिस को नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।