फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   टेंपो और कार की भिड़ंत, दो की मौत, नौ घायल

टेंपो और कार की भिड़ंत, दो की मौत, नौ घायल

Thu, 23 May 2019 11:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
टेंपो और कार की भिड़ंत, दो की मौत, नौ घायल
पीलीभीत। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर रूपपुर गांव के पास टेंपो और ईको कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में टेंपो सवार एक ही गांव के दो लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ घायल हो गए। सभी मां वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे थे। घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के नकटा मुरादाबाद गांव निवासी 70 वर्षीय सुमेरलाल, अपने बेटे 35 वर्षीय हरवंश, पुत्रवधु 32 वर्षीय रेशमा, पोता अमन, दूसरे बेटे कुंवरसेन, पुत्रवधु कंजनदेवी, कुंवरसेन का बेटा श्लोक के साथ 17 मई को मां वैष्णो देवी के दर्शन करने गए थे। उनके साथ ही राकेश की मां मीना देवी, 11 वर्षीय पुत्र प्रियाशुं, 15 वर्षीय पुत्री जस्सी और नवाबगंज बरेली निवासी 45 वर्षीय हंसमुखी पत्नी इंद्रजीत भी थीं। माता के दर्शन करने के बाद बुधवार रात सभी ट्रेन से पीलीभीत तक आए। यहां रेलवे स्टेशन से सभी ने टेंपो कर लिया और घर के लिए निकले। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर रूपपुर कृपा गांव के पास पहुंचते ही टेंपो की ईको कार से भिड़ंत हो गई। हादसे में हरवंश और जस्सी की मौत हो गई। हरवंश बजाज चीनी मिल में मजदूरी करते थे। हादसे की सूचना मिलने पर सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची। आननफानन में घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। खबर मिलने पर परिवार वाले भी आ गए। जिसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को बृहस्पतिवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के चलते हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

घर पर परिजन कर रहे थे इंतजार, मिली खबर तो मचा कोहराम
घर से हंसीखुशी माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए गए नकटा मुरादाबाद के ग्रामीणों का परिवार वाले इंतजार कर रहे थे। उनकी वापसी को लेकर परिवार में खुशी का माहौल था, इस बीच परिजनों को टेंपो के दुर्घटनाग्रस्त होने का पता लगा तो खलबली मच गई। आननफानन में परिजन अपनों का हाल जानने के लिए दौड़ पड़े। यहां हरवंश और जस्सी के शव मिलने पर चीख पुकार मच गई। सभी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। आसपास के लोग और पुलिस परिजनों को ढांढस बंधाते हुए संभालती नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- सत्यप्रकाश सिंह, इंस्पेक्टर सुनगढ़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed