{"_id":"5ce6e2e4bdec22074b0a9d34","slug":"155863528719-pilibhit-news150","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित को पुलिस कार्रवाई पर संदेह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पीड़ित को पुलिस कार्रवाई पर संदेह
विज्ञापन
बीसलपुर। मासूम को बेचने के मामले में लगाए गए आरोपों को कोतवाली पुलिस ने झुठला दिया था। जांच में यह बात गलत निकलने का भी दावा कर दिया गया था। अब तीन दिन बाद इसी प्रकरण की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पहले आरोपों को झुठलाए जाने पर इस मामले में अब पीड़ित को भी बीसलपुर पुलिस की कार्रवाई पर संदेह बना हुआ है।
दिल्ली के शहीदनगर इलाके की नूरजहां गली के निवासी जावेद का 10 वर्षीय पुत्र इरशाद करीब डेढ़ माह पूर्व बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव चठिया हिल्गी निवासी सिंघारा सिंह के झाले पर पहुंच गया था। सिंघारा सिंह ने बच्चे से अपने झाले पर काम कराता रहा था। उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। 19 मई को इरशाद किसी तरह झाले से निकलकर बीसलपुर पहुंच गया। उसने कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी थी। इस पर पुलिस ने मासूम इरशाद की मां जीनत बेगम को बुलाया था। मां जीनत बेगम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया था कि दिल्ली में रहने वाली इरशाद की कथित बुआ ने इरशाद को गांव चठिया हिल्गी निवासी सिंघारा सिंह के हाथ बेच दिया था। इस आरोप को पूर्व मेे पुलिस ने झुठला दिया था। कहा था कि जांच में यह बात गलत निकली है। कार्रवाई भी टाल दी गई थी। अब इसी मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस विवेचना में सख्त कार्रवाई का दावा कर रही है। जिससे सवाल खड़े हो गए हैं। जिस मामले को पुलिस पहले ही झूठा बता टरका चुकी है, अब उसमें किस तरह से कार्रवाई करेगी। कोतवाल जेपी सिंह ने बताया कि मामले में जांच कराकर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। किसी तरह का संदेह नहीं होना चाहिए।