{"_id":"5ce6e2e0bdec2207532a68c3","slug":"155863528320-pilibhit-news182","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
माधोटांडा। घर पर अकेली किशोरी को पड़ोस का एक युवक फुसलाकर अपने साथ ले गया। किशोरी को अपने घर ले जाकर आरोपी ने उसको बंधक बनाकर दुष्कर्म करने की कोशिश की। पिता जब तलाशते हुए वहां पहुंच गया तो आरोपी ने अपने परिजनों की मदद से पिता से मारपीट की। घटना के दूसरे दिन तहरीर मिलने पर माधोटांडा पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार दोपहर को वह काम से गए हुए थे। घर पर उनकी 16 वर्षीय पुत्री अकेली थी। आरोप है कि पड़ोसी शारदा प्रसाद मौका पाकर घर में घुस आया। इसके बाद किशोरी को फुसलाकर ले गया। काम से वापस आने पर जब तलाश किया तो किशोरी आरोपी के घर पर मिली। किशोरी को बंधक बनाकर आरोपी दुष्कर्म की कोशिश कर रहा था। पीड़ित के विरोध करने पर आरोपी ने अपने परिजनों संग मिलकर उनकी पिटाई कर दी। हालांकि बाद में बमुश्किल किशोरी को आरोपी के चंगुल से बचाकर पिता ले आए। इंस्पेक्टर उमेश कुमार सोलंकी ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। अभी आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।