{"_id":"5ce2f8d1bdec2207514f3335","slug":"15583787582065-pilibhit-news56","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदरपुर गांव के 65 लोग पांच-पांच लाख से मुचलका पाबंद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सुंदरपुर गांव के 65 लोग पांच-पांच लाख से मुचलका पाबंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। धार्मिक स्थल की पहली मंजिल में अवैध निर्माण कराने का मामला सामने आने के बाद तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों पर कानूनी शिकंजा कसा है। कुल 65 लोगों को चिह्नित कर पांच-पांच लाख से मुचलका पाबंद किया गया है। उनको नोटिस भी तामील करा दिए गए हैं।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव सांप्रदायिक विवादों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहता है। बीते दिनों यहां पर एक धार्मिक स्थल की पहली मंजिल पर गुपचुप तरीके से कराए जा रहे निर्माण को लेकर तनाव की स्थिति बनी थी। एसडीएम और सीओ ने मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू किया था। इसके बाद रविवार को कराए गए अवैध निर्माण को तुड़वा दिया गया था। इससे पहले भी इस गांव में एक धार्मिक स्थल में मूर्ति स्थापना करने को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। इसके अलावा कई अन्य छिटपुट विवाद भी आ चुके हैं। ऐसे में पुलिस अधिकारी संजीदा हुए हैं। सीओ सदर योगेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में जहानाबाद पुलिस की ओर से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की गई है। निर्माण कराने वाले पक्ष के 40 और विरोध करने वाले 25 लोगों को चिह्नित कर पांच-पांच लाख रुपये से मुचलका पाबंद किया गया है। उनको नोटिस तामील करा दिए गए हैं। इसमें खुराफात करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।