{"_id":"5cdefca7bdec22070f67f39c","slug":"151558117543-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएसपी के आदेश पर दर्ज हुई सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एएसपी के आदेश पर दर्ज हुई सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट
विज्ञापन
पीलीभीत। नाम बदलकर प्रेमजाल में फंसाने फिर सामूहिक दुष्कर्म कराने व जबरन धर्म परिवर्तन की कोशिश के मामले में एएसपी के आदेश पर रिपोर्र्ट दर्ज की गई है। एससीएसटी एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी है। शुक्रवार को उन्हाेंने महिला को बुलाकर पूछताछ भी की।
कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने बृहस्पतिवार को एएसपी से शिकायत कर बताया था कि मोहल्ला मुनीर खां निवासी आमिर कुरैशी ने एक साल पहले उसको अपना नाम राजा बताकर प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया और परिवार के अन्य लोगों की मदद से बंधक बनाकर रखा। इस दौरान आरोपी, उसके पिता मोहम्मद अहमद और भाई जीशान ने उसके साथ कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। बरेली ले जाकर धर्मपरिवर्तन कराने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया था। पुलिस मामले में कार्रवाई से बचती रही। एएसपी से शिकायत के बाद कार्रवाई हुई है। एएसपी के आदेश पर कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की। शुक्रवार को विवेचक सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने महिला को बुलाकर उसके बयान लिए। इसके अलावा घटना के बारे में जानकारी जुटाई। एएसपी रोहित मिश्र ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। सीओ सिटी जांच कर रहे हैं।