फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ससुरालियों पर कसा कानूनी शिकंजा, पांच के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज

ससुरालियों पर कसा कानूनी शिकंजा, पांच के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Tue, 30 Apr 2019 10:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
ससुरालियों पर कसा कानूनी शिकंजा, पांच के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज
माधोटांडा/पीलीभीत। पत्नी के आत्महत्या करने के बाद पति के फंदा लगाकर जान देने की कोशिश करने के मामले में दूसरे दिन ससुराल वालों की मुश्किलें बढ़ गई है। विवाहिता के भाई से मिली तहरीर पर माधोटांडा पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की है। पति समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, खटीमा उत्तराखंड के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती आरोपी पति की हालत में पहले से कुछ सुधार तो हुआ है, लेकिन अभी भी उसको खतरे से बाहर नहीं आ सका है। वह आईसीयू में है।
विज्ञापन

माधोटांडा थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव निवासी अजय राय की शादी सात माह पूर्व रमनगरा निवासी 22 वर्षीय झरना से हुई थी। रविवार रात दंपती के बीच विवाद हुआ। सोमवार सुबह पहले झरना ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद पति अजय राय भी फंदे पर लटक गए थे। हालांकि पति को परिवार के लोगों ने बचा लिया था। उसको खटीमा उत्तराखंड के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां हालत में कुछ सुधार है। दूसरे दिन मंगलवार को इस मामले में विवाहिता झरना के भाई सचिन की ओर से दी गई तहरीर पर कानूनी कार्रवाई की गई। इसमें ससुराल वालों पर दहेज की खातिर प्रताड़ित करने और इसी के चलते हत्या करने के आरोप लगाए गए। इंस्पेक्टर माधोटांडा उमेश कुमार सोलंकी ने बताया कि पति अजय, ससुर विधान विश्वास, नंदोई गोपाल, सास और ननद के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस मामले में बयान लेने के लिए एक टीम को उत्तराखंड के खटीमा भेजा जाएगा। वहीं पर अस्पताल में भर्ती पति के बयान लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed