फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   लापता फर्नीचर व्यापारी का मिला लहूलुहान शव, हड़कंप

लापता फर्नीचर व्यापारी का मिला लहूलुहान शव, हड़कंप

Mon, 15 Apr 2019 11:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
लापता फर्नीचर व्यापारी का मिला लहूलुहान शव, हड़कंप
बरखेड़ा (पीलीभीत)। रविवार शाम से लापता चल रहे फर्नीचर व्यापारी 42 वर्षीय मुकेश बाबू शर्मा का शव सोमवार शाम पतरसिया गांव में एक पुलिया के नीचे सीमेंट के पाइप के भीतर लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। उनकी हत्या कर दी गई थी। गर्दन पर रस्सी बंधी हुई थी और शरीर पर चोट के निशान थे। सूचना मिलने पर सीओ बीसलपुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया गया है। परिवार वाले पुराने विवाद के चलते चार लोगों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

बरखेड़ा कस्बे के वार्ड नंबर तीन के निवासी 42 वर्षीय मुकेश बाबू शर्मा पुत्र स्वर्गीय धनंजय शर्मा की फर्नीचर की दुकान है। रविवार शाम को वह बच्चों को मेला दिखाकर घर लौटे। इसके बाद वह अपनी दुकान पर चले गए। वहां कस्बे का ही समीर उर्फ लल्ला आया। उससे कुछ देर बातचीत करने के बाद मुकेश अपनी बाइक पर समीर को बैठाकर कहीं चले गए। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं लग सका। देर रात तक व्यापारी के घर न पहुंचने पर परिजन चिंतित हो गए। दूसरे दिन सोमवार को भाई राकेश कुमार शर्मा ने इसकी तहरीर पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर टाल दिया। इधर, शाम छह बजे के बाद लापता व्यापारी का शव पतरसिया गांव में एक पुलिया के नीचे सीमेंट के बड़े पाइप के भीतर मिला। पुलिया के पास खेल रहे गांव के बच्चों ने शव देखा तो शोर मचा दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में सीओ बीसलपुर प्रवीण मलिक, इंस्पेक्टर बरखेड़ा एसके उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। शव मिलने की खबर पर परिवार वाले भी आ गए। जिसके बाद पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। परिजनों से बातचीत कर जानकारी की गई। इसमें परिजनों ने पूर्व में चल रहे विवाद में हत्या कराए जाने का आरोप चार लोगों पर लगाया है। व्यापारी की बाइक अभी भी नहीं मिल सकी है। पुलिस मामले की जानकारी कर छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

ये बताई जा रही हत्या के पीछे वजह
भाई कमलेश ने बताया ने बताया कि मुकेश बाबू के साले की लड़की की शादी कस्बे के ही बृजमोहन के साले के लड़के से हुई थी। शादी के बाद दंपती में विवाद हो गए। इसको लेकर दोनों परिवारों के बीच रंजिश चल रही थी। आरोप लगाया कि छह माह पूर्व बृजमोहन ने विवाद होने पर मुकेश की हत्या कराने की भी धमकी दी थी। यह कहा था कि ढाई लाख रुपये खर्च कर मुकेश की हत्या करा दूंगा। अब शव मिलने के बाद इसी विवाद में हत्या का आरोप लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। परिवार वालों से बातचीत कर जानकारी की जा रही है। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। - प्रवीण मलिक, सीओ बीसलपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed