फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   महिला के बैग से नकदी और जेवरात उड़ाए

महिला के बैग से नकदी और जेवरात उड़ाए

Mon, 01 Apr 2019 07:21 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 01 Apr 2019 07:21 PM IST
विज्ञापन
महिला के बैग से नकदी और जेवरात उड़ाए
पूरनपुर। चचेरे भाई की शादी में शामिल होने आ रही खुटार (शाहजहांपुर) के मोहल्ला सरोजनी नगर निवासी जैनव के बैग से टाटा मैजिक में 7800 रुपये की नकदी, हजारों रुपये कीमत के जेवरात उड़ा दिए गए। जैनव ने रविवार शाम करीब छह बजे कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

जैनव ने बताया कि पूरनपुर में रहने वाले उसके चचेरे भाई की शादी चार अप्रैल को है। रविवार शाम को पति के साथ खुटार से टाटा मैजिक पर सवार होकर पूरनपुर आ रही थी। टाटा मैजिक में भीड़ होने पर मैजिक चालक ने उसका बैग पीछे वाली सीट के पास रखवा दिया। पूरनपुर में उतरकर मैजिक चालक को किराया देने पर जब उसने बैग खोला तब उसे चोरी की जानकारी हुई। उसके बैग से 7800 रुपये की नकदी, सोने की अंगूठी, हार, झाले और चांदी की पायल गायब है। जैनव ने मैजिक चालक और पीछे की सीट पर बैठे उसके रिश्तेदार पर चोरी करने का आरोप लगाया। प्रभारी निरीक्षक केशव कुमार तिवारी ने बताया कि घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed