{"_id":"5be733f7bdec2269360cb95a","slug":"151541878775-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्याकांड के आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्याकांड के आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े
Updated Sun, 11 Nov 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। नगर के मोहल्ला अहिरान निवासी बिट्टू उर्फ लोकेश हत्याकांड में पुलिस अभी तक किसी भी हत्यारोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी।
नगर में खेत के डोल के विवाद को लेकर बृहस्पतिवार को हुई फायरिंग में नगर के मोहल्ला अहिरान निवासी बिट्टू उर्फ लोकेश गोली लगने से घायल हुआ। परिजनों ने उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने शुक्रवार को शव का खेकड़ा में अंतिम संस्कार किया। इस संबंध में चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट कराई है। पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी, लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढेे़ हैं। इससे मृतक के परिजनों में पुलिस के प्रति आक्रोश है। पीड़ितों ने पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। थाना प्रभारी एसपी सिंह ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।