फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   जिला सहकारी बैंक में नकब लगाकर चोरी की कोशिश

जिला सहकारी बैंक में नकब लगाकर चोरी की कोशिश

Tue, 06 Nov 2018 08:00 PM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक में नकब लगाकर चोरी की कोशिश
अभी अमरिया पुलिस नेशनल हाईवे पर सराफा की दुकान में नकब लगाकर दस लाख के जेवरात चोरी करने के मामले में एक सुराग भी नहीं जुटा सकी थी कि चोरों ने इससे महज 50 मीटर की दूरी पर दस्तक देकर पुलिस बंदोबस्त के दावों की कलई खोल दी। इस बार निशाने पर रही जिला सहकारी बैंक। पिछले हिस्से की दीवार पर नकब लगाकर चोर भीतर घुस गए। जिसके बाद हथौड़े से स्ट्रांग रूम तोड़ने की कोशिश की गई, लेकिन नाकाम रहे। दूसरे दिन मंगलवार सुबह इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। सहायक प्रबंधक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सात दिन के भीतर तीन वारदातों ने अमरिया पुलिस की निष्क्रियता को उजागर कर दिया है।
विज्ञापन

धनतेरस के मौके पर सोमवार रात पुलिस अधिकारियों ने थाना स्तर पर चोरी, लूट की घटनाओं को लेकर मातहतों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद अमरिया पुलिस की निष्क्रिय बनी रही। इसका फायदा उठाकर चोरों ने नेशनल हाईवे पर स्थित जिला सहकारी बैंक में दस्तक दे दी। बैंक के पीछे की दीवार में नकब लगाकर चोर भीतर घुस आए। इसके बाद सामान खंगालना शुरू कर दिया। यही नहीं स्ट्रांग रूम को भी तोड़ने की कोशिश की गई। हालांकि इसको तोड़ने में कामयाब न होने पर घटना होने से बच गई। दूसरे दिन मंगलवार सुबह आसपास के दुकानदारों ने नकब लगा देख बैंक के कर्मचारियों को जानकारी दी। कुछ ही देर में सहायक प्रबंधक राजेश कुमार अन्य कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंच गए। इसकी सूचना मिलने पर अमरिया पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। मौका मुआयना करने के दौरान स्ट्रांग रूम को तोड़ने की कोशिश का पता लगा। इसको उजागर करने के कुछ निशान भी मिले। पुलिस ने मामले में सहायक प्रबंधक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


साढ़े पांच के बाद बंद हो गए थे सीसीटीवी कैमरे
बैंक में घुसने वाले चोरों के चेहरों का पता लगाने के लिए पुलिस ने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद लेनी चाही, लेकिन इसमें भी पुलिस को निराशा हाथ लगी है। सीसीटीवी कैमरे सोमवार शाम को साढ़े पांच बजे के बाद बंद हो गए थे। जिसको लेकर आगे की कोई फुटेज रिकार्ड नहीं हुई है। इसके पीछे बैटरा डाउन होने को कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक का मामला, फिर भी दिखे लापरवाह
भले ही बैंक से किसी तरह का सामान चोरी नहीं गया हो, लेकिन वारदात का कद कम नहीं आंका जा सकता। फिर भी अमरिया पुलिस इसको लेकर लापरवाह रवैया अपनाए रही। सुरागरसी के लिए न तो मौके पर फील्ड यूनिट टीम को बुलाया गया, न ही डॉग स्क्वाड।


सूचना मिलने पर मौका मुआयना कर जानकारी की गई है। सीसीटीवी फुटेज से कोई मदद नहीं मिल सकी है। सहायक प्रबंधक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर सुरागरसी कराई जा रही है।बैंक से किसी तरह का कोई सामान नहीं गया है।
संदीप तोमर, थानाध्यक्ष अमरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed