फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   विवाहिता की संदिग्ध परिस्थित में मौत

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थित में मौत

Sat, 07 Jul 2018 11:52 PM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थित में मौत
07 पीबीटीपी 11,12
विज्ञापन



पति संग दवा लेने गई विवाहिता का शव खेत में मिला
पति फरार, मासूम बच्चा तख्त पर पड़ा मिला और बाइक जली मिली
महिला के पिता ने दामाद समेत ससुरालियों पर कराई दहेज हत्या की रिपोर्ट, देवर गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव लौंगहा निवासी एक महिला का शव गांव से आधा किमी दूर गन्ने के खेत में पड़ा मिला। मौके पर गला दबाकर हत्या करने जैसे हालात लग रहे थे। महिला का मासूम बच्चा पड़ोस की झोपड़ी में तख्त पर लेटा था तो बाइक जली पड़ी थी। महिला के पति का अब तक सुराग नहीं मिला है। हालांकि मृतका के पिता ने कोतवाली में वर पक्ष के पांच लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी ने भी मौका मुआयना कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव परसिया निवासी ओमशंकर शर्मा ने बताया कि उनकी 25 वर्षीय पुत्री ममता का विवाह अप्रैल 2017 में कोतवाली क्षेत्र के ही गांव लौंगहा निवासी जगदीश चंद्र से हुआ था। उन्होंने हैसियत केअनुसार भरपूर दहेज दिया था पर वर पक्ष दहेज से संतुष्ट नहीं हुआ। 60 हजार रुपये, टीवी, फ्रिज और कूलर आदि की मांग अतिरिक्त दहेज के रूप में करने लगा। वर पक्ष ममता का उत्पीड़न करने लगा। आरोप है कि ससुरालियों ने शुक्रवार रात 10 बजे ममता को गांव रुरिया के पास एक गन्ने के खेत में ले जाकर उसकी जमकर पिटाई की और गला दबाकर हत्या कर दी। वर पक्ष ने ममता के दो वर्षीय पुत्र को पड़ोस में ही स्थित एक झोपड़ी में पड़ेे तख्त पर लिटा दिया। विवाह में मिली नई बाइक भी मौके पर जला दी। कुछ देर में जब झोपड़ी मालिक रुरिया निवासी तुलसीराम आया, तब उसने तख्त पर अजनबी बच्चा लेटा हुआ देखा। अनहोनी की आशंका में प्रधान के पति दिनेश गंगवार को सूचना दी। प्रधान के पति की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लावारिस बच्चा, कुछ ही दूरी पर जली हुई बाइक और ममता का शव कब्जे में ले लिया। जानकारी होने पर एएसपी रोहित मिश्रा, सीओ प्रवीन मलिक औैर कोतवाल माधौसिंह विष्ट के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस रात भर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास करती रही। मृतका के गले में गन्ने की पताई कसी हुई थी, इससे लग रहा था कि उसकागला दबाया गया है। शनिवार सुबह आसपास के कई गांवों के लोग मौके पर पहुंचे। गांव परसिया के लोग भी पहुंच गए। तब परसिया निवासी ओमशंकर ने शव की शिनाख्त अपनी पुत्री ममता के रूप में की। इसके बाद ओमशंकर ने कोतवाली में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी। रिपोर्ट में गांव लौंगहा निवासी मृतका के पति जगदीश चंद्र उर्फ सोनू, जेठ प्रेमशंकर, देवर हरीओम को नामजद किया गया है और दो अन्य लोगों को अज्ञात बताया गया है। पुलिस ने हरीओम को गिरफ्तार कर लिया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पुत्र को मृतका की मां देवकी ने अपनी सुपुर्दगी में ले लिया है।
विज्ञापन

जगदीश मिले तो खुले मौत का राज
ममता के पति जगदीश की गुमशुदगी से घटनाक्रम की सत्यता को लेकर अभी भी संदेह बना हुआ है। जगदीश के परिवार के लोगों के मुताबिक वह ममता को दवा दिलाने की बात कहकर पड़ोस के गांव में बाइक से ले गया था। वह लोग रात भर इनका इंतजार करते रहे। सुबह यह जानकारी मिली तो वह अवाक रह गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिख ली है पर मृतका के पति के मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। संभव है कि घटना के पीछे कोई गहरा राज छुपा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed